अगर आप अपना वजन कम करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो बेसन रोटी ट्राई करें
इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यहां हेल्दी बेसन रोटी बनाने की आसान रेसिपी दी गई है
1½ कप बेसन, ½ कप गेहूं का आटा, ½ छोटा चम्मच अजवायन, स्वादानुसार नमक, गुनगुना पानी
एक बड़े कटोरे में बेसन, गेहूं का आटा, अजवायन और नमक मिलाएं
इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर या कोई भी पसंदीदा मसाला मिलाएं
गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा मुलायम हो
जब आपका आटा तैयार हो जाए, तो उसे गीले कपड़े से ढक दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें
आटे के छोटे-छोटे टुकड़े लें, उन्हें बेलें और गरम तवे पर पकाएं। इसपर घी लगाकर इसे दही या चटनी के साथ गरमागरम परोसें


Download Android App
Download iOS App












