डोडी बर्फी बनाने के लिए एक गहरे पैन में घी गर्म करें और उसमें गेहूं का आटा डालें
धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक आटा सुनहरा और खुशबू आनी शुरू ना हो जाए
अब इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार इसे हिलाते रहें. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं
इसके बाद खोया और चीनी डालें, धीमी आंच पर पकाते रहें
जैसे ही मिश्रण पैन के किनारों से निकलने लगे, तो इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें
लास्ट में कटे हुए मेवे डालें और अच्छी तरह से मिला लें
अब आपको ट्रे पर थोड़ा सा घी लगाना है और फिर बर्फी के मिश्रण को समान रूप से फैलाएं
सेट होने के बाद इसे अपने हिसाब से किसी भी आकार में काटें
चाहे तो आप ऊपर से और मेवे डालकर सजाएं और फिर भाई दूज के दिन परोसें


Download Android App
Download iOS App












