जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता
बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है, बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है
जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है इसलिए आपके पास जितना है उसी में खुश रहिए
क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थ को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है
स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है
एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रोशन किया जा सकता है फिर भी उस दीपक की रोशनी कम नहीं होती, ठीक उसी प्रकार खुशियां बांटने से बढ़ती है न कि कम होती है
मनुष्य कितना ही गोरा क्यों ना हो परंतु उसकी परछाई हमेशा काली होती है, इसलिए यह अहंकार मत कीजिए कि सिर्फ में ही श्रेष्ठ हूं
जो बीत गया उसमें नहीं उलझना चाहिए और ना ही भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना चाहिए, बल्कि हमें वर्तमान में ही जीना चाहिए। यही खुशी से जीने का रास्ता है


Download Android App
Download iOS App












