Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा पंजाबी स्टाइल छोले, लिख लें रेसिपी

Summary :

Chole Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट पंजाबी ढाबा स्टाइल छोले, जानें आसान रेसिपी…

सामग्री- 1 कप भीगे हुए चने, 2 कप चाय पत्ती का पानी, 1 कप पानी, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी, चुटकी भर हींग, स्वादानुसार नमक, अजवायन, जीरा, अनारदाना, तेल, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज, हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, टमाटर प्यूरी, कसूरी मेथी, धनिया के पत्ते और पानी

एक कुकर में भिगोए हुए चने, चाय पत्ती का पानी, हिंग, साबुत मसाले, नमक और पानी डालें और 7-8 सीटी लगाएं

साबुत मसाले निकाल दें और छोले और छोले के पानी को अलग रख दें

एक पैन में अजवायन, जीरा और अनारदाना डालकर भूनें। ठंडा होने पर बारीक पीस लें। आपका चना मसाला तैयार है

करी बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद प्याज मिश्रण को सुनहरा भूरा होने तक भूनें

इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, धनिया पाउडर, चना मसाला और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं

टमाटर प्यूरी डालें और धीमी आंच पर 6 से 7 मिनट तक पकाएं। पके हुए छोले डालें और अच्छी तरह मिलाएं। करी के लिए छोले का पानी डालें

कसूरी मेथी, धनिया पत्ता डालें, घी अदरक मिर्च तड़का दें और अच्छी तरह मिलाएं। भटूरे या नान के साथ गरमागरम परोसें

Chutney for Idli: इडली के साथ परोसें ये 5 तरह की चटपटी चटनी

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।