पुरुष हो या महिला सभी अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान रखते हैं। लेकिन क्या आप अपने नाखूनों की तरफ भी उतना ही ध्यान देते हैं?
क्या आपके भी नाखून पीले पड़ जाते हैं और आसानी से जल्द टूट जाते हैं? चलिए जानते हैं ये किस विटामिन की कमी की वजह से होता है
बालों के सफेद होने से लेकर स्किन पर दाग-धब्बों के पीछे भी किसी विटामिन की कमी होती है। ऐसे ही नाखूनों के पीले पड़ने और कमजोर होने का कारण भी विटामिन होता है
नाखूनों का पीला पड़ना और कमजोर होने का कारण विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के बहुत से अंगों के लिए जरूरी है, जिसमें नाखून भी शामिल हैं
जब शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा कम हो जाती है, तो नाखून पतले, कमजोर और पीले पड़ने लगते हैं
इसके अलावा नाखूनों के किनारों पर भी दरारें पड़ जाती है। ऐसे में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी हो जाता है
विटामिन बी12 हीमोग्लोबीन बनाने में मददगार होता है, जिसके कारण हमारे शरीर को ऑक्सीजन मिलता है। इसके कम होने से खून की कमी होती है, जिसका असर बालों, स्किन और नाखूनों पर देखने को मिलता है
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आफ अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, दही, मीट और मछली को शामिल करें


Download Android App
Download iOS App











