Egg Pakora: घर में पार्टी के लिए ऐसे तैयार करें अंडा पकोड़ा, हर कोई करेगा तारीफ

Summary :

Egg Pakora: अंडा पकोड़ा बनाने की आसान रेसिपी, घर पर ही करें तैयार

आपके घर में भी पार्टी है और घर आए मेहमानों के लिए कुछ क्रिस्पी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो फटाफट से अंडा पकोड़ा रेसिपी ट्राई करें

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 4 उबले हुए अंडे, 1 कप बेसन, 2 चम्मच चावल का आटा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला,  1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1-2 हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, एक मुट्ठी ताजा धनिया, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक और तेल

सबसे पहले एक पैन में पानी और थोड़ा नमक लें और इसमें अंडो को अच्छी तरह उबालें

उबलने के बाद अंडे के छिलके निकाल दें

अब एक कटोरा लें और उसमें बेसन डालकर मसालों के साथ फेंट लें

अब आटे का एक घोल तैयार करें और उसमें चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, कटी हरी मिर्च और नमक डालकर मिलाएं

घोल में अंडों को अच्छे से डुबोएं

एक पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, अंडे को तेल में डालें। उन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

इसे एक प्लेट में निकाल लें और चटनी या सॉस के साथ गरमागरम परोसें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।