Five Best Raita Recipe: खाने के साथ रायता मिल जाएं, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। रायता दही से बना हुआ भारतीय डिश है, जिसे मसालेदार खाने के साथ परोसा जाता है। रायता पराठों, दाल-चावल, छोले-भटूरे से लेकर बिरयानी तक के साथ स्वाद बढ़ाने का काम करता है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है। इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह कि रायता रेसिपी बताएंगे, जो अपने अनूठे स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगे। चलिए जानते हैं 5 आसान और स्वादिष्ट रायता रेसिपी:-
1. खीरे का रायता (Kheera Raita)
सामग्री
- खीरे का रायता
- दही-2 कप
- कद्दूकस किया हुआ खीरा- 1 कप
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
निर्देश
एक बर्तन में दही को अच्छे से मुलायम होने तक फेंटे। इसके बाद उसमें कद्दूकस किया खीरे, नमक और जीरा पाउडर डालें। फिर इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और ठंडा-ठंडा परोसे। इसके साथ खाने का स्वाद और बढ़ जाएगा।
2. बूंदी का रायता (Boondi Raita)
सामग्री
- दही-2 कप
- बूंदी-1/2 कप
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- काला नमक- चुटकी भर
- नमक- स्वादानुसार
- कटा हुआ धनिया
निर्देश
बूंदी को थोड़ी देर पानी में भिगोएं, इसके बाद हल्के से निचोड़कर अलग रख दें। एक बर्तन में दही और अच्छी तरह से फेंट लें, उसमें नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, कटा हुआ धनिया और बूंदी मिला लें। इसके बाद इसको थाली में परोस दें।
3. प्याज-टमाटर का रायता (Pyaz Tamatar Raita)
सामग्री
- दही-2 कप
- बारीक कटा प्याज-1/4 कप
- बारीक कटा टमाटर- 1/4 कप
- हरी मिर्च- 1 कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
निर्देश
दही को मुलायम होने तक फेंटे, इसके बाद उसमें कटी हुई प्याज और टमाटर मिलाएं। फिर नमक, हरी मिर्च, जीरा पाउडर भी डालें और अच्छी तरह मिला लें। बनकर तैयार है आपका स्वादिष्ट रायता।
4. लौकी का रायता (Lauki Raita)
सामग्री
- दही- 2 कप
- उबली हुई लौकी- 1/2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च- चुटकी भर
निर्देश
लौकी को हल्का उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें दही, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला मिर्च मिलाएं। इस रायते को खाने के साथ परोसे, यह पेट को ठंडा और हल्का रखने में मदद करता है।
5. पुदीना रायता (Pudina Raita)
सामग्री
- पुदीना- 1/2 कप
- दही- 1 कप
- हरी मिर्च- 1 कटी हुई
- नमक-स्वादानुसार
- चाट मसाला- चुटकी भर
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
निर्देश
पुदीना रायता बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्तों को पीस लें। अब दही को फेंट कर, उसमें पिसा हुआ पुदीना, नमक, चाट मसाला, मिर्च, भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इसको अच्छे से मिक्स करके परोस लें।
यह भी पढ़ें: 7 Benefits of Eating Curd: रोजाना खाएं सिर्फ एक कटोरी दही, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
Benefits of Eating Curd: दही को एक बेहद पौष्टिक आहार माना जाता है, जिसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। खाली पेट सुबह दही खाना न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभदायक हो सकता है। यह प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। दही (Benefits of Eating Curd) का नियमित सेवन पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियां मजबूत करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानें कि रोजाना (eating curd daily) केवल एक कटोरी दही का सेवन से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
रोजाना दही खाने के फायदे (Benefits of Eating Curd)
1. पाचन में सुधार
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं। एक स्वस्थ गट माइक्रोबायोम बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के सही अवशोषण में मदद करता है।
2. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स शरीर में एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया को तेज करते हैं और रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं की सक्रियता बढ़ाते हैं, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और वह संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है। आगे पढ़ें…


Download Android App
Download iOS App








