Strawberry Cheese Cake Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा ये टेस्टी Strawberry Cheese Cake, यहां देखें Recipe

Summary :

यह लेख स्ट्रॉबेरी चीज़केक बनाने की विधि और कुछ उपयोगी सुझाव प्रदान करता है। बताया गया है कि यह एक बेहद स्वादिष्ट और मुलायम मिठाई है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और बच्चों को यह खास तौर पर पसंद आता है।

स्ट्रॉबेरी चीज़केक खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी होती है। अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है, तो आप इस केक को कुछ ही मिनटों में आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह इतना सॉफ्ट होता है कि मुंह में जाते ही पूरी तरह से घुल जाता है। इसका स्वाद बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आता है, क्योंकि इसे फ्रूट्स और क्रीम से बनाया जाता है। ऐसे में चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

Strawberry Cheese Cake बनाने का तरीका

Strawberry Cheese Cake Recipe
Strawberry Cheese Cake Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • डाइजेस्टिव बिस्कुट या ग्राहम क्रैकर्स
  • मक्खन
  • क्रीम चीज़ या ताज़ा मलाईदार
  • पनीर
  • पिसी हुई चीनी
  • व्हिप्ड क्रीम या ताज़ा क्रीम
  • स्ट्रॉबेरी प्यूरी
  • वेनिला एसेंस
  • कटी हुई ताजी स्ट्रॉबेरी
  • चीनी और नींबू का रस

स्ट्रॉबेरी चीज़केक बनाने की विधि

 How to Make Strawberry Cheese Cake
How to Make Strawberry Cheese Cake (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले बिस्कुट को पीसकर इसका चूरा बना लें, फिर उसमें बटर मिलाएं।
  • इसके बाद इसे एक केक टिन के तले में फैलाएं और 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
  • फिर एक कटोरे में क्रीम चीज़ और चीनी को चिकना होने तक फेंटें।
  • इसके बाद इसमें वेनिला एसेंस, स्ट्रॉबेरी प्यूरी और व्हिप्ड क्रीम डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को बिस्कुट क्रस्ट के ऊपर डालें और चिकना करें।
  • इसके बाद टिन को फ्रिज में कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए रख दें।
  • इसे सर्व करने से पहले, पैन से चीज़केक निकालें और कटी हुई स्ट्रॉबेरी या जैम से सजाएं।
  • अब आपका टेस्टी केक बनकर तैयार है।

स्ट्रॉबेरी चीज़केक के लिए जरूरी टिप्स

  • क्रीम चीज़ का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज से बाहर निकालकर रख दें।
  • थोड़ी देर बाद जब क्रीम नार्मल हो जाएगी, तो इसे फेंटना आसान हो जाएगा।
  • यदि आपके पास क्रीम चीज़ नहीं है, तो गाढ़े दही और घर के बने पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।