Bhai Dooj Snacks Recipes: भाई दूज पर मीठे के साथ बनाएं कुछ चटपटा, ट्राई करें ये 5 टेस्टी स्नैक्स

Summary :

भाई दूज भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व है, जहाँ बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं और उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करती हैं। इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए, मिठाई के साथ-साथ कुछ चटपटे और स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने का सुझाव दिया गया है।

भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व भाई-बहन के रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतिक है। इस मौके पर बहन अपने का तिलक करके उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करती हैं। इसके साथ मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करती हैं। इस त्योहार को और खास बनाने के लिए मीठे के साथ साथ-साथ कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बना सकते हैं। अगर आप भी अपने भाई के लिए या फिर आने वाले मेहमानों के लिए कुछ चटपटे स्नैक्स बनाने का सोच रही हैं, तो ये 5 चटपटे स्नैक्स जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं, इनकी रेसिपी।

भाई दूज पर अपने भाइयों या मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स

1. चीज़ी गार्लिक ब्रेड पॉकेट्स

Bhai Dooj Snacks Recipes
Bhai Dooj Snacks Recipes (Image- Ai Generated)

यह स्नैक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक, दोनों को बहुत पसंद आएगा। जो भी इसे खाएगा, इसका क्रंची और चीजी टेस्ट दिल जीत लेगा। इसको बनाने के लिए ब्रेड के स्लाइस के किनारे काटकर उसको अच्छे से बेल लें। फिर उसके अंदर म्योनीज, चिल्ली फ्लेक्स, ऑरेगैनो, बारीक कटा लहसुन और खूब सारी मोजरेला चीज़ भरें। अब ब्रेड के किनारों पर हल्का पानी लगाकर बंद करें और बटर लगाकर तवे या सैंडविच मेकर में गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। तैयार है गरमा-गरम चीज़ी गार्लिक ब्रेड पॉकेट्स, अब इसको एक प्लेट में सर्व कर दें।

2. पनीर और कॉर्न चीज़ सिगार रोल्स

Bhai Dooj Snacks Recipes
Bhai Dooj Snacks Recipes (Image- Social Media)

यह स्नैक बहुत ही स्टाइलिश और खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसको बने के लिए एक बाउल में पनीर को मैश कर लें, उसमें उबले कॉर्न, चीज़, हरी मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिलाकर मसाला तैयार करें। अब स्प्रिंग रोल शीट में इस मिश्रण को रखकर सिगार के शेप में लपेट लें। किनारों पर हल्का मैदे का घोल लगाकर चिपका दें। इसके बाद इन्हें क्रिस्पी होने तक तल लें। अब इसको एक प्लेट में टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

3. क्रिस्पी साबूदाना वड़ा

Bhai Dooj Snacks Recipes
Bhai Dooj Snacks Recipes (Image- Ai Generated)

साबूदाने का ये वड़ा खाने में टेस्टी और कुरकुरा लगता है। इसको बनाना भी आसान है। सबसे पहले साबूदाना को 3-4 घंटे भिगोकर रखें और फिर पानी अच्छी तरह निचोड़ लें। अब एक बाउल में उबले हुए आलू को मैश करके डालें, फिर उसमें भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, जीरा और नमक मिलाकर टिक्की की तरह शेप दें। अब इन्हें गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें।

4. टेस्टी कॉर्न चाट

Bhai Dooj Snacks Recipes
Bhai Dooj Snacks Recipes (Image- Ai Generated)

अगर कुछ चटपटा और हेल्दी खाना है, तो कॉर्न चाट बना सकते हैं। ये स्नैक्स झटपट बन जाता है। इसको बनाने के लिए कॉर्न के दानों को उबाल लें। अब एक पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करें और उसमें उबले हुए कॉर्न, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा मैजिक मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह भून लें। लास्ट में अपने टेस्टी के अनुसार हरा धनिया और नींबू का रस मिला लें। बनकर तैयार है टेस्टी कॉर्न चाट, अब इसको सर्व कर दें।

5. मेथी और बेसन के कुरकुरे मंगोड़े

Bhai Dooj Snacks Recipes
Bhai Dooj Snacks Recipes (Image- Ai Generated)

यह मंगोड़े राजस्थान और उत्तर प्रदेश फेमस है, इसको आप चाय के साथ या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको बेसन में ताजी कटी हुई मेथी के पत्ते, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाकर पकौड़े जैसा गाढ़ा घोल तैयार करना है। अब उस घोल से छोटे-छोटे मंगोड़े यानी पकौड़े तेल तलने हैं। जब तक ये क्रिस्पी न हो जाएं, तब तक फ्राई करें।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।