Glowing Skin Hacks: गुलाब जल में मिलाएं ये चीजें, हफ्तेभर में ग्लो करने लगेगा फेस

Summary :

Glowing Skin Hacks: गुलाब जल में मिलाएं ये चीजें, हफ्तेभर में पाएं चमकदार त्वचा…

गुलाब जल को टोनर के रूप में इस्तेमाल करें: यह पोर्स को टाइट बनाए रखता है

ब्लैक स्पॉट्स के लिए मास्क बनाएं: अगर चेहरे पर ब्लैक स्पॉट्स हैं, तो गुलाब जल को मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है

नीम और हल्दी के साथ गुलाब जल लगाएं: गुलाब जल को नीम और हल्दी में मिलाकर स्पॉट्स पर लगाएं, इससे चेहरे की त्वचा को फायदा होता है

बेसन और दही के साथ गुलाब जल का इस्तेमाल करें: आप गुलाब जल को बेसन और दही में मिलाकर मास्क के रूप में लगा सकती हैं, यह त्वचा को निखारता है

खीरे के जूस के साथ गुलाब जल लगाएं: गुलाब जल को खीरे के जूस में मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और सूजन कम होती है

गुलाब जल को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करें: नॉर्मल कॉटन से गुलाब जल को चेहरे पर लगाकर इसे क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, यह त्वचा को साफ करता है

PH लेवल को बनाए रखें: गुलाब जल त्वचा के PH लेवल को सही रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है

स्किन को नरिश करता है: गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे ताजगी देता है, जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और स्मूद रहती है

टैन को हल्का करें: गुलाब जल के नियमित इस्तेमाल से टैन भी हल्का हो सकता है, जिससे त्वचा में निखार आती है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।