Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं Low Calorie गुलाब जामुन, नोट कर लें रेसिपी

Summary :

Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट लो कैलोरी गुलाब जामुन

क्या आप मिठाई के शौकीन हैं और लेकिन ज्यादा कैलोरी नहीं लेना चाहते? तो इस स्टोरी में लो- कैलोरी गुलाब जामुन की रेसिपी देखें

गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको चाहिए- एक कप स्किम्ड मिल्क पाउडर, एक बड़ा चम्मच गेहूं का आटा, दो बड़े चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच घी, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक कप पानी, 1/4 कप स्टीविया और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एक कटोरे में स्किम्ड मिल्क पाउडर, गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा और दही मिलाएं, इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक यह नरम न बन जाए

अब अपने हाथों पर हल्का सा घी लगाकर आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को गोल-गोल करके चिकना कर लें

एक पैन में पानी, स्टीविया और इलायची पाउडर मिलाएं। स्टीविया के पूरी तरह घुलने तक गर्म करें

अब, धीमी आंच पर बॉल्स को सुनहरा भूरा होने तक तलें, उन्हें बराबर पकाने के लिए बार-बार पलटते रहें। फिर उन्हें 10 मिनट के लिए एयर-फ्राई करें

अब, तले हुए बॉल्स को चाशनी में मिलाएं और उन्हें 30 मिनट तक भीगने दें

स्वादिष्ट, कम कैलोरी वाला गुलाब जामुन तैयार है

Tasty Chutneys: डोसा के साथ परोसें ये 5 तरह की चटपटी चटनी

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।