तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए सही देखभाल जरूरी है
तुलसी के पौधे के लिए 4 से 6 घंटे धूप जरुरी होती है, इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की सुबह की धूप और थोड़ी छांव मिले
तुलसी को रोज पानी की जरूरत होती है, खासकर गर्मियों में, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी बहुत गीली न हो
तुलसी के लिए ऐसी मिट्टी इस्तेमाल करें, जो नमी बनाए रखे और पानी के निकलने का अच्छा रास्ता हो
महीने में एक बार पानी में थोड़ा नमक मिलाकर तुलसी में डालें, इससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
नीम का हल्का स्प्रे पत्तियों पर करने से कीड़े दूर रहते हैं
सुबह-सुबह तुलसी पर पानी का छिड़काव करें, ताकि वह दिनभर ताजगी महसूस करे, लेकिन दोपहर में पत्तियों पर पानी न डालें
महीने में एक बार ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर डालने से तुलसी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, और पौधा स्वस्थ रहता है
तुलसी की पत्तियों को बार-बार छूने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, जिससे पत्तियां कमजोर होकर झड़ने लगती हैं


Download Android App
Download iOS App








