Independence Day 2026 Drawing: 15 अगस्त पर जीतना है स्कूल का कम्पटीशन? यहां देखें बच्चों के लिए 5 Easy ड्राइंग और Poster Making आइडियाज

Summary :

इस आर्टिकल में 2026 के स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट और प्रतियोगिताओं के लिए बहुत ही आसान और सुंदर ड्राइंग आइडिया दिए गए हैं, जिनमें तिरंगे के साथ इंडिया गेट, कुतुब मीनार, 'वंदे मातरम', वीर सैनिक, भारत माता, उड़ता कबूतर और अनेकता में एकता दर्शाते बच्चों के चित्र शामिल हैं।

Independence Day 2026 Drawing: इस बार भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। 15 अगस्त हर स्कूली बच्चे के लिए बहुत खास दिन होता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में डांस, सिंगिंग, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और कार्ड बनाने जैसी कई प्रतियोगिताएं होती हैं। अगर आप भी अपने स्कूल के प्रोजेक्ट या कम्पटीशन के लिए एक सुंदर और आसान ड्राइंग बनाना चाहते हैं, तो यहां दी गई 5 पेंटिंग्स से देखकर सबसे आसान आइडिया चुन सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई करें ये 5 यूनिक पेंटिंग्स (Independence Day Drawing Ideas)

1. Vande Mataram Historical Buildings

Independence Day 2026 Drawing
Independence Day 2026 Drawing (Source: Social Media)

इस ड्राइंग में वाटरकलर से तिरंगे का बैकग्राउंड बनाया गया है और बीच में सुंदर अक्षरों में “वंदे मातरम” लिखा है। इसके साथ ही एक तरफ इंडिया गेट और दूसरी तरफ कुतुब मीनार का ईजी स्केच और ऊपर नीला अशोक चक्र बनाया गया है। येड्राइंग स्कूल के बच्चों के लिए बनाने में बहुत आसान और देखने में भी बहुत सुंदर लगती है।

2. India’s Brave Soldier

Independence Day 2026 Drawing
Independence Day 2026 Drawing (Source: Social Media)

ये ड्राइंग हमारे देश के रक्षक सैनिक को डेडिकेटेड है। इसमें एक सैनिक की सिल्हूट बनाई गई है, जो हाथ में गर्व से तिरंगा झंडा थामे हुए है। पीछे की तरफ रेड, ऑरेंज और ग्रीन कलर का वॉटरकलर स्पलैश दिया गया है, जिससे यह पेंटिंग बहुत ही अट्रैक्टिव और देशभक्ति से भरी लगती है।

3. Bharat Mata and the fluttering Tricolour

Independence Day 2026 Drawing
Independence Day 2026 Drawing (Source: Social Media)

इस पेंटिंग में भारत माता को तिरंगे के रंगों वाली साड़ी में आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जिनके हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है। पीछे की तरफ सूरज और सुंदर मंडला आर्ट का डिजाइन बनाया गया है, जो नए भारत और रोशनी का प्रतीक है।

4. Mandala and eye-shaped Tricolour

Independence Day Poster Ideas
Independence Day Poster Ideas (Source: Social Media)

अगर आपको पैटर्न और डिजाइन बनाना पसंद है, तो यह आइडिया आपके लिए बहुत अच्छा है। इसमें एक तरफ गोल घेरे में सुंदर मंडला आर्ट बनाई गई है और दूसरी तरफ तिरंगे के रंगों से बना आंख के शेप में अशोक चक्र दर्शाया गया है। इसे स्केच पेन की मदद से बच्चे बहुत जल्दी बना सकते हैं।

5. Hands holding the Tricolour

Independence Day 2026 Drawing
Independence Day 2026 Drawing

ये पोस्टर बनाना सबसे आसान है। इसमें एक हाथ को तिरंगे झंडे के डंडे को पकड़े हुए दिखाया गया है और पीछे बड़ा सा अशोक चक्र बनाया गया है। छोटे बच्चे भी क्रियॉन या पेंसिल कलर का इस्तेमाल करके इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं।

 

Also Read: 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में दें ये देशभक्ति भाषण और निबंध

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।