Sawan Somvar Outfit Ideas: सावन सोमवार पर दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये 5 Trendy Green आउटफिट्स, मिलेगा संस्कारी और Stylish लुक

Summary :

सावन सोमवार की पूजा और व्रत के दौरान महिलाएं पारंपरिक और खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं। अपने इस पावन व्रत के लुक को और भी खास बनाने के लिए आप इन 5 लेटेस्ट ग्रीन आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। ये ड्रेस न सिर्फ आपको ट्रेडिशनल वाइब देंगी, बल्कि आपको भीड़ से अलग और स्टाइलिश भी दिखाएंगी।

Sawan Somvar Outfit Ideas: सावन का महीना आते ही चारों तरफ भोलेनाथ की भक्ति और उत्सव का माहौल बन जाता है। भगवान शिव की भक्ति वाले इस पावन महीने में हरे रंग का एक खास महत्व होता है। सावन के सोमवार के व्रत और पूजा-पाठ के दौरान महिलाएं ट्रेडिशनल और खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर आप भी इस सावन सोमवार व्रत में खास दिखना चाहती हैं तो यहां पर 5 ट्रेंडी ग्रीन आउटफिट आइडियाज दिए गए हैं, जिन्हें कैरी करके आप न सिर्फ संस्कारी बल्कि बेहद स्टाइलिश भी लगेंगी।

सावन सोमवार पर पहनें ये 5 खूबसूरत ग्रीन आउटफिट्स (Sawan Somwar Outfit Ideas)

1. ऑल-ग्रीन शरारा सेट

Sawan Somwar Outfit Ideas
Sawan Somvar Outfit Ideas (Source: Social Media)

अगर आप इस सावन कुछ अलग और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो यह ऑल-ग्रीन शरारा सेट एक परफेक्ट चॉइस है। इसमें शॉर्ट कुर्ती पर मिरर वर्क और खूबसूरत सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ ही शरारा और मैचिंग दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इस आउटफिट के साथ  कानों में हैवी झुमके पहनें और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाएं। फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल या मोजरी इस लुक को पूरी तरह से कम्पलीट करेगी।

2. ऑलिव ग्रीन अनारकली सूट विद पिंक दुपट्टा

Sawan Somvar Outfit Ideas
Sawan Somvar Outfit Ideas (Source: Social Media)
सिल्क फैब्रिक बहुत ही रिच लुक देता है। सावन के लिए आप इस ऑलिव ग्रीन स्लीवलेस अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। इस पर छोटी-छोटी गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ मैचिंग पैंट है। इस सिंपल ग्रीन सूट के साथ इसका ब्राइट पिंक दुपट्टा खूबसूरत कंट्रास्ट लुक क्रिएट कर रहा है। इस लुक को निखारने के लिए आप कानों में बड़े चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं। हाथों में हरी और कांच की चूड़ियां पहनना न भूलें। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ें और मेकअप सॉफ्ट ही रखें।

3. सिल्क साड़ी विद पिंक बॉर्डर

Sawan Special Outfit Ideas
Sawan Special Outfit Ideas (Source: Social Media)

तीज-त्योहारों के मौके पर साड़ी से बेहतर कुछ नहीं होता। अगर आप शादीशुदा हैं या आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो लाइम-ग्रीन शेड की ये सिल्क साड़ी ट्राई करें। इस साड़ी में पिंक और गोल्डन जरी का बॉर्डर है। इसके साथ मैचिंग पिंक स्लीवलेस ब्लाउज पेयर करें। साड़ी के साथ ट्रेडिशनल के लिए बालों का जूड़ा बनाएं और गजरा लगाएं। साथ में पिंक और ग्रीन मिक्स चूड़ियां आपके इस सावन लुक को एकदम परफेक्ट बना देंगी।

4. ऑर्गेन्जा शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती विद प्लाजो

Sawan Somwar Outfit Ideas
Sawan Somvar Outfit Ideas (Source: Social Media)

अगर आप पूजा-पाठ के दौरान हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहतीं और कंफर्टेबल रहना चाहती हैं, तो यह डार्क ग्रीन प्लाजो सेट आपके लिए बेस्ट है। इसमें शॉर्ट फ्रॉक स्टाइल कुर्ती के साथ लूज-फिटिंग प्लाजो और शीयर दुपट्टा है, जो काफी लाइटवेट और ट्रेंडी है। इस लुक को सिंपल और सोबर रखने के लिए पोनीटेल बना सकती हैं। कानों में छोटे झुमके पहनें। पैरों में एम्ब्रॉयडरी वाली जूती आपके लुक को और भी निखारेंगी।

5. फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन कुर्ती प्लाजो सेट

Sawan Somwar Outfit Ideas
Sawan Somvar Outfit Ideas (Source: Social Media)

अगर आप वर्किंग वुमन हैं, तो आपके लिए यह कॉटन सेट बेस्ट है। इस डार्क ग्रीन कुर्ती और प्लाजो पर खूबसूरत रेड-ऑरेंज कलर का फ्लोरल प्रिंट है। स्लीवलेस और कॉलर नेक स्टाइल में इस कुर्ती का फैब्रिक भी काफी कंफर्टेबल है। इस सिंपल लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है। मेकअप को नेचुरल रखें और पैरों में सिंपल फ्लैट्स ही पहनें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।