Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye: लव मैरिज के लिए Mom-Dad की ‘हां’ चाहिए? तो बात करने से पहले नोट कर लें ये 6 जरूरी बातें

Summary :

यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो अपनी पसंद की शादी करना चाहते हैं लेकिन माता-पिता को मनाने में मुश्किल आ रही है। सबसे पहले अपने माता-पिता की लव मैरिज के प्रति सोच और आपसे उनकी उम्मीदों को जानने की कोशिश करें। बातचीत के लिए हमेशा शांत और खुशनुमा माहौल चुनें, तनावपूर्ण समय में यह बात न छेड़ें। परिवार के किसी ऐसे बड़े सदस्य या रिश्तेदार की मदद लें जिनकी बात आपके माता-पिता मानते हैं।

Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye: आजकल ज्यादातर लोग अपनी पसंद से शादी करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है माता पिता और परिवार वालों को मनाना। बच्चे इस डर से अपने माता-पिता से खुलकर बात नहीं कर पाते कि कहीं वे इस रिश्ते के लिए मना न कर दें। अगर आप भी अपने परिवार को अपनी लव मैरिज के लिए मनाना चाहते हैं, तो कोई भी कदम बिना सोचे-समझे न उठाएं। कई बार जल्दबाजी में कही गई बातें मामले को बिगाड़ देती हैं। इसलिए समझदारी से काम लें। आइए, यहां पर कुछ आसान टिप्स बताए गए हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

माता पिता को लव मैरिज के लिए कैसे तैयार करें? (Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye)

Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye
Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye (Magnific)

1. पेरेंट्स की सोच और उनकी उम्मीदों को समझें

सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि लव मैरिज को लेकर आपके माता पिता की क्या सोच है। हर मां बाप अपने बच्चे के लिए एक अच्छा जीवनसाथी चाहते हैं, इसलिए हो सकता है कि उन्होंने आपके लिए कुछ अलग उम्मीदें रखी हों। उनकी बातों और चिंताओं को ध्यान से सुनें और समझें।

2. सही समय चुनकर बात शुरू करें

अपनी शादी की बात हमेशा ऐसे समय पर करें जब घर में सब खुश हों और माहौल शांत हो। इस बात का ध्यान रखें कि आपके माता पिता किसी तरह के तनाव में न हों। जब कोई बहस हो रही हो या माहौल गर्म हो, तब तो यह बात बिल्कुल न छेड़ें। ऐसे समय में शादी की बात करना मामला बिगाड़ सकती है।

3. परिवार के किसी समझदार की मदद लें

अगर आपको लगता है कि आपके माता पिता सीधे आपकी बात नहीं मानेंगे, तो घर या रिश्तेदार के किसी ऐसे बड़े की मदद लें जिनकी बात आपके माता पिता मानते हैं। कई बार किसी तीसरे इंसान के समझाने से बात आसानी से बन जाती है।

4. अपने रिश्ते के बारे में पूरी बात बताएं

Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye
Love Marriage ke Liye Parents Ko Kaise Manaye (Magnific)

अपने पार्टनर के बारे में माता पिता को सब कुछ बताएं। उनकी पढ़ाई, नौकरी, उनके परिवार, आदतों और स्वभाव के बारे में खुलकर बात करें। जब वे देखेंगे कि आपने हर पहलू पर सोच-समझकर फैसला लिया है, तो उनका भरोसा आप पर बढ़ेगा और हो सकता है कि वे आपके रिश्ते के लिए मान जाएं।

5. अपनी समझदारी से उनका भरोसा जीतें

अपने काम, पढ़ाई और करियर में समझदारी दिखाएं। जब मां-बाप को लगेगा कि आप अपने जीवन के फैसले खुद लेने में सक्षम हैं और समझदार बन चुके हैं, तो वे आपके इस फैसले को भी खुशी-खुशी स्वीकार कर लेंगे।

6. पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाएं

अगर संभव हो तो अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाएं। जब लोग आपस में आमने सामने बैठकर बात करते हैं, तो मन के सारी शंका दूर हो जाती हैं और आपके माता-पिता को भी आपके पार्टनर को अच्छे से समझने का मौका मिलता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।