डेटिंग ऐप पर पार्टनर ढूंढते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां (Safety Measures for Online Dating)

1. फोटोज़ और वीडियो शेयर न करें
2. पहली बार हमेशा भीड़-भाड़ वाली जगह पर मिलें
जब आप ऑनलाइन डेटिंग एप वाले पार्टनर से आमने-सामने मिलने का मन बनाएं, तो पहली मुलाकात हमेशा किसी ऐसी जगह पर रखें जहां बहुत से लोग आते-जाते हों, जैसे कोई कैफे या मॉल। किसी भी अकेली या सुनसान जगह पर मिलने जाने की गलती बिल्कुल न करें। इसके साथ ही, घर से निकलने से पहले अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को यह जरूर बता दें कि आप कहां जा रहे हैं और किससे मिलने जा रहे हैं।
3. अपनी निजी जानकारी तुरंत न बताएं

जब बातचीत या रिश्ते की शुरुआत ही हो रही हो, तो सामने वाले को अपने बारे में सब कुछ एक बार में ही न बताएं। अपने घर का पता, ऑफिस का पता या कोई भी जरूरी पर्सनल जानकारी देने से पहले कई बार सोचें। ऐसी कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले सामने वाले इंसान को पूरी तरह समझें।
4. परिवार से मिलवाने में जल्दबाजी न करें
अगर आपको वह इंसान पसंद आने लगा है और आप इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो तुरंत उसे अपने परिवार से न मिलवाएं। इंटरनेट पर कई लोग सिर्फ टाइमपास करने के लिए आते हैं, जो गंभीर सीरियस नहीं होते। इसलिए, पहले सामने वाले इंसान की अच्छी तरह जांच परख कर लें, उसे अच्छे से समझ लें और जब आपको पूरा भरोसा हो जाए, तभी उसे अपने घरवालों से मिलवाएं।


Download Android App
Download iOS App




