Happy Morning Habits for Couples: ‘हैप्पी कपल्स’ सुबह उठते ही सबसे पहले करते हैं ये 5 काम, रिश्ते में बनी रहती है मिठास

Summary :

शादीशुदा जोड़ों या लिव-इन पार्टनर्स के लिए, कुछ छोटी-छोटी सुबह की आदतें रिश्ते में मिठास घोल सकती हैं। भागदौड़ भरी ज़िंदगी में एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में एक हैप्पी मॉर्निंग रूटीन आपको करीब ला सकता है। यहां कपल्स के लिए 5 आसान और असरदार मॉर्निंग हैबिट्स बताई गई हैं।

Morning Habits for Couples: पूरे दिन आपका मूड कैसा रहेगा, ये निर्भर करता है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसे हुई। अगर आप शादीशुदा कपल हैं या फिर लिव इन पार्टनर्स, तो सुबह की कुछ छोटी-छोटी आदतें आपके रिश्ते में मिठास लाने जैसा काम करेंगी। क्योंकि, अक्सर देखा जाता है कि भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में एक दूसरे के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक हैप्पी मॉर्निंग रूटीन आपको एक दूसरे के और ज्यादा करीब ला सकता है। यहां पर कुछ आसान और असरदार मॉर्निंग हैबिट्स दी गई हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ शुरू कर सकते हैं।

कपल्स के लिए 5 बेस्ट मॉर्निंग हैबिट्स (Happy Morning Habits for Couples)

Happy Morning Habits for Couples
Happy Morning Habits for Couples (Magnific)

1. गुड मॉर्निंग हग

सुबह उठते ही फोन देखने के बजाय पार्टनर की तरफ देखें, एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्हें गुड मॉर्निंग कहें और हग करें। सुबह का एक छोटा सा हग आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज करता है, जिससे पूरे दिन अच्छा महसूस होता है।

2. साथ में चाय या कॉफी की चुस्की लें

Happy Morning Habits for Couples
Happy Morning Habits for Couples (Magnific)

सुबह 10 से 15 मिनट का समय ऐसा रखें जब कोई काम या फोन न हो। बस आप दोनों चाय या कॉफी पी रहे हों। इस टाइम डे प्लानिंग या किसी हल्की-फुल्की बातों पर चर्चा करें। ये छोटी सी आदत, आपको एक-दूसरे के करीब रखने में मदद करती है।

3. थोड़ी देर साथ में एक्सरसाइज या वॉक करें

स्वास्थ्य और रिश्ता, दोनों एक साथ बेहतर बनाए जा सकते हैं। सुबह 15 से 20 मिनट के लिए साथ में वॉक पर जाएं या फिर योग व हल्की एक्सरसाइज करें। इससे आप दोनों फिट भी रहेंगे और साथ में वक्त भी बिता पाएंगे।

4. एक दूसरे की मदद करें

Happy Morning Habits for Couples
Happy Morning Habits for Couples (Magnific)
सुबह का समय अक्सर जल्दबाजी का होता है। ऐसे में काम बांट लेने में समझदारी है। अगर एक पार्टनर नाश्ता बना रहा है, तो दूसरा बर्तन समेट सकता है या चाय बना सकता है। जब आप काम में एक दूसरे का हाथ बंटाते हैं, तो पता चलता है कि आपको अपने पार्टनर की परवाह है।

5. गुड डे और टेक केयर कहें

अगर आप वर्किंग हैं, तो आपस में एक दूसरे को गुड डे विश करें और ऑफिस जाने से पहले अपने पार्टनर से कहें कि अपना ख्याल रखना। इससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती है। इससे ये भी पता चलता है कि आप दोनों एक दूसरे की केयर करते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।