How to Resolve Relationship Fights: पार्टनर से हो गई है लड़ाई? इन 7 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं टूटेगा रिश्ता

Summary :

रिश्तों में झगड़े होना आम बात है, लेकिन इन्हें समझदारी से सुलझाना बहुत ज़रूरी है ताकि रिश्ता टूटे नहीं। खुशहाल रिश्ते के लिए झगड़ों को सुलझाने के कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं। जब तनाव बढ़ जाए, तो कुछ देर के लिए रुकें और शांत होने के बाद ही बात करें। पार्टनर की बात को बिना टोके पूरी तरह सुनें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

How to Resolve Relationship Fights: जहां प्यार होता है वहां थोड़ी टकरार भी जरूर होती है। चाहे पति पत्नी हों या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, कभी-कभी रिश्ते में छोटी-मोटी लड़ाइयां होती ही हैं। लेकिन, ये झगड़े अगर समझदारी से न सुलझाएं जाएं तो ये रिश्ते को खत्म तक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप खुशहाल बना रहे और झगड़े जल्दी सुलझ जाएं तो यहां दी गईं आसान टिप्स आपके काम आएंगी।

झगड़े को सुलझाने के आसान टिप्स (Conflict Resolution in Relationships)

How to Resolve Relationship Fights
How to Resolve Relationship Fights (Magnific)

1. थोड़ा ब्रेक लें

झगड़े के दौरान तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो कुछ देर के लिए रुक जाना ही बेहतर होता है। थोड़ी देर अलग बैठें और अपने साथ-साथ अपने पार्टनर के दिमाग को भी शांत होने का समय दें। जब आप दोनों का गुस्सा ठंडा हो जाए, तब दोबारा शांत मन से बात करके मामले को सुलझाएं।

2. शांति से पार्टनर की सुनें

जब भी आपका पार्टनर अपनी बात कह रहा हो, तो उसे बहुत शांति से सुनें। उसकी बात को बीच में बिल्कुल न काटें और पूरी बात खत्म होने दें। यह समझने की कोशिश करें कि वह क्या सोच रहा है, भले ही आप उसकी बातों से पूरी तरह सहमत न हों।

3. अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें

अपने पार्टनर के सामने साफ शब्दों में कहें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अपनी बात को बिना गुस्सा हुए सीधी भाषा में पार्टनर के सामने रखें। अपने साथी को यह समझाने की कोशिश करें कि ये रिश्ता आपके लिए कितना जरूरी है।

4. थोड़ा समझौता भी जरूरी है

How to Resolve Relationship Fights
How to Resolve Relationship Fights (Magnific)

अगर आप दोनों की सोच एक दूसरे से अलग है, तो थोड़ी नरमी दिखाने और समझौता करने के लिए तैयार रहें। किसी भी समस्या पर जिद्द पकड़ने के बजाय दोनों मिलकर कोई ऐसा रास्ता निकालें जिसमें दोनों की सहमति हो।

5. सम्मान करना न भूलें

चाहे कितना भी बड़ा झगड़ा क्यों न हो जाए, एक दूसरे का सम्मान करना कभी न भूलें। बात करते समय अपने पार्टनर के लिए गलत या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यहीं बातें रिश्ते खत्म कर सकती हैं।

6. हमेशा पॉजिटिव रहें

कोई झगड़ा सुलझाते समय अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखें। जब आपकी सोच सकारात्मक होगी, तो आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल भी बहुत आसानी और शांति से ढूंढ पाएंगे। वहीं अगर आपके मन में निगेटिविटी होगी तो तनाव और बढ़ेंगा।

7. माफी मांगें और माफ कर दें

अगर आपको लगता है कि गलती आपकी तरफ से हुई है, तो बिना हिचकिचाहट के अपने पार्टनर से माफी मांग लें। वहीं अगर गलती आपके पार्टनर की है, तो अपना दिल बड़ा करके उन्हें माफ करने के लिए भी तैयार रहें। यह आदत किसी भी झगड़े को तुरंत खत्म करने में बहुत करती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।