Jasprit Bumrah की चोट ने खड़े किए सवाल, फिटनेस मैनेजमेंट पर लगे गंभीर आरोप

Summary :

जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद उनकी फिटनेस मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ताओं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम के बीच तालमेल की कमी सामने आई है। स्पोर्ट्स साइंस विभाग में नेतृत्व की कमी और पहले भी सामने आए फिटनेस विवादों के कारण बीसीसीआई की इंजरी मैनेजमेंट प्रक्रिया पर चर्चा तेज हो गई है।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर इन दिनों एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। घुटने में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। इस पूरे मामले के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम के साथ सेलेक्टर्स के बीच तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट पर सवाल

Jasprit Bumrah ruled out of Sri Lanka Test series
Jasprit Bumrah ruled out of Sri Lanka Test series (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अधिकारियों, वीवीएस लक्ष्मण और मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच एक ऑनलाइन बैठक हुई। इस बैठक में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों की चोटों और उनके रिहैबिलिटेशन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि सेलेक्शन कमिटी को पहले जानकारी दी गई थी कि जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट हैं। हालांकि, बाद में मेडिकल टीम की रिपोर्ट में उनकी चोट को गंभीर बताया गया, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया।

स्पोर्ट्स साइंस डिपार्टमेंट में लीडरशिप की कमी

Lack Of Leadership
Lack Of Leadership (Source: Google)

इस मामले के सामने आने के बाद बीसीसीआई की स्पोर्ट्स साइंस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नितिन पटेल को पद से हटाए जाने के बाद से हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस का पद खाली पड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि डिपार्टमेंट में पर्मानेंट लीडरशिप की कमी का असर खिलाड़ियों की चोटों के सही आकलन और मैनेजमेंट पर पड़ सकता है।

Interim Head से मांगा जा सकता है जवाब

Interim Head Is Accountable
Interim Head Is Accountable (Source: Google)

फिलहाल स्पोर्ट्स साइंस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे धनंजय कौशिक से इस मामले को लेकर सवाल किए जाने की पॉसीबिलिटी है। हालांकि उनकी एबिलिटी पर कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा, लेकिन बुमराह की चोट को लेकर सही समय पर आकलन और मैनेजमेंट क्यों नहीं हो पाया, इस पर जवाब मांगा जा सकता है।

Question On Fitness Management: पहले भी फिटनेस को लेकर उठे थे सवाल

Question On Fitness
Question On Fitness (Source: Google)

भारतीय टीम में फिटनेस मैनेजमेंट को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठे थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वजन बढ़ने के बावजूद उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित किया गया, जिसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। इन घटनाओं के बाद भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस निगरानी और चोट मैनेजमेंट सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत पर बहस शुरू हो गई है।

Read More: Gautam Gambhir जल्द हो सकते हैं हेड कोच की जिम्मेदारी से फ्री, जानें क्यों खराब हो रहा है टीम का प्रदर्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं