सबसे पहले आप एक कटोरी लें और इसमें 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच चंदन लें.
अब इसमें 2 चम्मच फ्रेश मिल्क या फुल क्रीम मिल्क मिलाएं.
इसके बाद 1 चम्मच शहद, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल डालें.
सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें. पेस्ट गाढ़ा हो तो उसमें दूध मिलाएं.
ड्राई स्किन के लिए उबटन तैयार है. अब आप इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
हमेशा साफ-सुथरे चेहरे पर ही इसे लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें.
फिर हल्के गुनगुने पानी से स्क्रब करते हुए स्किन को साफ कर लें.
यह उबटन स्किन को नमी प्रदान करता है और ड्राइनेस कम करता है.
आप इस उबटन को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें तो चेहरे पर ग्लो आएगा.


Download Android App
Download iOS App












