अब मिनटों में होगा सारा काम, जान लें ये Smart Microwave Hacks

Summary :

Smart Microwave Hacks: रसोई में समय और मेहनत की बचत करें…

आजकल कई घरों में माइक्रोवेव का उपयोग किया जाता है। लोग इसमें चावल, सब्ज़ियाँ, केक, नॉनवेज आदि पकाते हैं। इसके अलावा, इसमें कई अन्य काम भी तेजी से किए जा सकते हैं

लहसुन के छिलके हटाने में काफी समय लगता है, लेकिन आप लहसुन के ऊपर का हिस्सा चाकू से काटकर, इसे ओवन में 40 सेकेंड के लिए रख सकते हैं, फिर छिलके आसानी से उतर जाएंगे

अगर रात भर फ्रिज में रखा आटा सख्त हो जाता है, तो उसे 30 सेकेंड के लिए ओवन में रखें। इससे वह फिर से मुलायम हो जाएगा

अगर आप रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स और सीड्स पसंद करते हैं, तो इन्हें सिर्फ 1 मिनट में ओवन में बिना तेल के रोस्ट किया जा सकता है

अगर फ्रिज में रखी ब्रेड सख्त हो गई हो, तो ब्रेड पर हल्का पानी छिड़ककर उसे ओवन में 15 सेकेंड के लिए रखें, फिर वह फिर से सॉफ्ट हो जाएगी

कसूरी मेथी बनाने के लिए, मेथी की पत्तियों को ओवन में 1 मिनट तक रोस्ट करें। इस तरीके से आप झट से कसूरी मेथी तैयार कर सकते हैं

आलू, चुकंदर आदि की पतली स्लाइस काटकर ओवन की ट्रे पर हल्का तेल लगाकर 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें, जिससे क्रिस्पी चिप्स तैयार हो जाएंगे

माइक्रोवेव का उपयोग सिर्फ खाना बनाने में नहीं, बल्कि ठंडी या सख्त चीज़ों को ताजगी देने के लिए भी किया जा सकता है

माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने से आप छोटे-छोटे काम जल्दी निपटा सकते हैं, जिससे आपका समय बचता है और आप जल्दी से रेसिपी तैयार कर सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।