Palak Poori Recipe: घर पर बनाएं गरमागरम पालक की पूड़ी, नोट करें रेसिपी

Summary :

Palak Poori Recipe: स्वादिष्ट पालक की पूड़ी की आसान रेसिपी, घर पर बनाएं…

खासतौर पर सर्दियों में खाई जाने वाली पालक की पूड़ी सुबह के नाश्ते के लिए टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है

इन्हें आप दही या चाय के साथ परोस सकते हैं, आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री- 3 कप कटी हुई पालक, 3 कप गरम पानी, 2½ कप ठंडा पानी, 1 इंच अदरक, कटा हुआ, 1 हरी मिर्च, कटी हुई, 2½ कप गेहूं का आटा, ½ छोटा चम्मच अजवाइन, एक चुटकी हींग और तेल

एक पैन में पानी उबालें और उसमें पालक डालें। ठंडे पानी में डालने से पहले 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद पालक, अदरक और मिर्च के साथ एक प्यूरी बना लें

एक बाउल में गेहूं का आटा, अजवाइन और हींग डालें। पालक की प्यूरी डालकर मुलायम आटा गूंथे। इसे 15 मिनट के लिए रख दें

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूड़ी के बराबर का बेल लें

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। पूरी को धीरे से तेल में डालें और तलें। दोनों तरफ से पकाएं

एक पेपर टॉवल पर पूड़ी का अतिरिक्त तेल सोखने दें और गरमागरम परोसें

Types of Chutneys: पराठे के साथ परोसें ये 7 तरह की चटनियां

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।