Home Remedies for Head Lice: बच्चों के सिर में पड़ गई हैं जुएं? इन 5 दादी-नानी के नुस्खों से मिलेगी तुरंत राहत

Summary :

ये आर्टकिल बच्चों के बालों में होने वाली जुओं की समस्या और उन्हें खत्म करने के लिए 5 असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताता है। बाजार की दवाओं के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए इन प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां पर 5 रेमेडीज के बारे में बताया गया है।

Home Remedies for Head Lice: छोटे बच्चों के बालों में अक्सर जुएं पड़ जाती हैं। दरअसल, बच्चे अपने बालों का खुद ध्यान नहीं रख पाते, इसलिए ऐसा होता है। जुएं एक बच्चे से दूसरे बच्चे में बहुत जल्दी फैलती हैं और सिर में तेजी से बढ़ती हैं, इसलिए इन्हें तुरंत निकालना मुश्किल होता है। बाजार में जुएं मारने की कई दवाएं मिलती हैं, लेकिन बच्चों पर उनका बुरा असर भी हो सकता है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों से भी जुओं को खत्म किया जा सकता है। आइए, जानें ऐसी 5 रेमेडीज के बारे में।

बच्चों के बालों से जुएं निकालने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Head Lice
Home Remedies for Head Lice (Magnific)

1. नीम का तेल या पत्ते

नीम के पत्ते कड़वे होते हैं और जुओं को खत्म करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आप नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से बच्चे के बाल धो सकते हैं, या फिर सिर में नीम के तेल से अच्छी तरह मालिश कर सकते हैं। इसके बाद जुएं वाली कंघी कर दें।

2. प्याज का रस

प्याज की तेज महक जुओं को भगाने में बहुत असरदार है। प्याज का रस निकालकर सिर में अच्छे से मालिश करें। ध्यान रहे कि यह रस बालों की जड़ों तक अच्छी तरह पहुंच जाए। 15 से 20 मिनट तक रहने दें, फिर जुएं वाली कंघी करें और हेयर वॉश कर दें।

3. तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और सिर पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक सूखने दें और फिर बाल धो लें। रात को सोते समय कुछ तुलसी के पत्ते तकिए के नीचे रखने से भी फायदा होता है। यह जुओं के लिए एक अच्छी नेचुरल दवा है।

4. लहसुन और नींबू

Home Remedies for Head Lice
Home Remedies for Head Lice (Magnific)
लहसुन की गंध से जुएं भागते हैं, 10 कलियों को पीस लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बच्चे के बालों में लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को हल्के गर्म पानी से धो लें।

5. नारियल तेल और कपूर

नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर पीसकर मिला लें। इस तेल को रात में सोने से पहले बच्चे के बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा दें और सुबह उठकर बाल धो लें। कपूर की तेज महक से जुएं आसानी से मर जाती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।