How to Build Leadership Skills in Kids: बच्चे को एक अच्छा और सफल लीडर कैसे बनाएं? यहां देखें 5 आसान पेरेंटिंग टिप्स

Summary :

ये आर्टिकल बताता है कि बच्चों में लीडरशिप के गुण कैसे बढ़ाए जा सकते हैं। सही दिशा और मार्गदर्शन मिले, तो हर बच्चा एक अच्छा लीडर बन सकता है। बच्चों में यह खूबी विकसित करने के 5 आसान तरीके नीचे दिए गए हैं।

How to Build Leadership Skills in Kids: हर बच्चे में लीडर बनने की क्षमता होती है। कुछ बच्चों में यह गुण जन्म से ही होता है, तो कुछ बच्चे समय के साथ इसे सीखते हैं। एक माता-पिता के तौर पर आपके पास अपने बच्चे को सही दिशा देने और उसका भविष्य संवारने का जिम्मा है। अगर आप अपने बच्चे में लीडरशिप स्किल्स बिल्ड करना चाहते हैं, तो उसकी योग्यताओं को बढ़ाने के लिए उसके साथ मिलकर काम कर सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान तरीके यहां दिए गए हैं।

बच्चों में लीडरशिप स्किल्स बिल्ड करने के 5 तरीके

How to Build Leadership Skills in Kids
How to Build Leadership Skills in Kids (AI Generated)

1. हार और जीत दोनों को स्वीकार करना सिखाएं

एक अच्छे लीडर की पहचान यह है कि वह जीत की खुशी के साथ-साथ अपनी हार को भी दिल से स्वीकार करता है। माता-पिता को यह बात बच्चे को ज़रूर सिखानी चाहिए। इससे बच्चा कभी हारने पर निराश होकर कोशिश करना नहीं छोड़ेगा और उसका कॉन्फिडेंस भी बना रहेगा।

2. आत्मविश्वास बढ़ाएं

कॉन्फिडेंस जन्मजात नहीं होता, बल्कि जीवन के अनुभवों के साथ घटता-बढ़ता रहता है। बच्चे को निडर बनाने के लिए उससे ऐसे काम कराएं जिनसे उसका भरोसा बढ़े। जैसे, बच्चे से किसी रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने को कहें। इससे उसका झिझक और डर खत्म होगा, साथ ही दूसरों से बात करने की समझ आएगी।

3. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सिखाएं

सच्चा लीडर वही है जो दूसरों की भावनाओं की कद्र करता है। बचपन से ही बच्चे को दूसरों की परवाह करना सिखाएं, ताकि उसे हर जगह प्यार और सम्मान मिले। आज के दौर में दूसरों की भावनाएं समझने वाले लोग बहुत कम हैं।

4. अपनी पसंद-नापसंद को व्यक्त करना सिखाएं

बच्चे को अपनी पसंद और नापसंद को खुद जानने की आजादी दें। इससे बच्चे का झिझक दूर होगा, सबके सामने बोलने का साहस आएगा और वह दूसरों को ठेस पहुंचाए बिना अपनी बात सही तरीके से रख पाएगा।

5. सोशल एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए कहें

सोशल एक्टिविटीज में शामिल होना बच्चे के फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए जरूरी है। इससे बच्चा टीम के साथ मिलकर काम करना सीखता है, जो एक लीडर बनने के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा, उसमें सही फैसले लेने की समझ भी आती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।