Peda Recipe: घर पर बनाएं मथुरा जैसे स्वादिष्ठ पेड़े

Summary :

Peda Recipe: मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े मिठास और स्वाद में लाजवाब होते हैं।

मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े मिठास और स्वाद में लाजवाब होते हैं, आप घर पर भी बना सकते हैं। यहां मथुरा जैसे स्वादिष्ट पेड़े बनाने की आसान रेसिपी दी गई है

सामग्री: 1 कप मावा, 1/2 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 1 टेबलस्पून घी, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, काजू और बादाम (कटे हुए) सजाने के लिए

एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून घी गरम करें। उसमें मावा डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक अच्छे से भूनें

अब इसमें 1/2 कप दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर 1/2 कप चीनी डालें और उसे अच्छे से घोलकर 5-6 मिनट तक पकने दें, ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए

अब इसमें 1/4 चम्मच इलायची पाउडर डालें। इलायची से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ते हैं, जो पेड़े का स्वाद शानदार बनाते हैं

मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और मावा-दूध का मिश्रण एकजुट होकर कढ़ाई के किनारों से चिपकने लगे

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और ठंडा होने लगे, तब इसे कढ़ाई से निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें। फिर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे पेड़े बनाएं

पेड़े को सजाने के लिए ऊपर से काजू और बादाम के टुकड़े रखें

पेड़े को एक प्लेट में रखकर ठंडा होने दें

अब आपके मथुरा जैसे स्वादिष्ट पेड़े तैयार हैं! इन्हें सर्व करें और परिवार के साथ आनंद लें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।