Raksha Bandhan Outfit Ideas for Girls: आज 9 अगस्त 2025 को राखी का त्यौहार है। ऐसे में लड़की हो या लड़का या फिर बच्चा हर कोई नए कपड़े पहनने का प्लान करता है। एक तरफ मन में ये चलता रहता है कि क्या पहनें जिससे सबसे खूबसूरत दिखें। वहीं कुछ लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों से सुझाव मांगते हैं कि अरे यार बताओ राखी पर क्या पहनें।
तो चलिए यहां हम कुछ ट्रेंडी कपड़ों के डिजाइन दिखा रहे हैं जो शायद आपके पास पहले से ही हों या आपने नए खरीदे हों तो एक पल के लिए आप खुश हो जाएंगे और कहेंगे कि आज मैं इसे पहनकर बहुत खूबसूरत लगूंगी। इतना ही नहीं इस आर्टिकल में दिखाए गए कपड़ों के हर डिजाइन बेहद स्टाइलिश होने के साथ-साथ एलिगेंट लुक भी देंगे।
Raksha Bandhan Outfit Ideas for Girls
1. शरारा सूट

इन दिनों शरारा सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी राखी के मौके पर शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं।
2. पलाजो सूट

अगर आप अपने कपड़ों के साथ कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक दोनों चाहती हैं, तो पलाज़ो सूट पहन सकती हैं। आप फ्लोई पलाज़ो पैंट और लॉन्ग कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। ये आपको मॉडर्न लुक देंगे।
3. अनारकली सूट

राखी के मौके पर आप पारंपरिक अनारकली सूट के डिजाइन पहन सकती हैं। बाजार में अनारकली सूट के कई डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इस खास मौके के लिए आप पेस्टल या चटख रंगों का चुनाव कर सकती हैं।
Rakhi Dress For Women
महिलाएं इस दिन आमतौर पर साड़ी, सूट, अनारकली, शरारा, लहंगा चोली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। हल्के और चमकीले रंग जैसे पिंक, पीच, पीला, लाल, और ऑरेंज राखी के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। सिल्क, जॉर्जेट, और कॉटन जैसे फैब्रिक आरामदायक और आकर्षक दिखते हैं।

झुमके, कंगन से लुक को करे पूरा
सूट सेट पर गोटा पट्टी वर्क, मिरर वर्क या चिकनकारी डिज़ाइन बहुत ट्रेंड में हैं। साथ में झुमके, कंगन, और सैंडल्स पहनकर लुक को पूरा किया जा सकता है।
Rakhi Dress For Boys
1. चिकनकारी कुर्ता

लखनऊ का मशहूर चिकनकारी कुर्ता इन दिनों पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। महिलाओं की तरह अब पुरुष भी इसे त्योहारों और समारोहों में पहनने लगे हैं।
2. सदरी के साथ कुर्ता-पैजामा
आमतौर पर पुरुष शादियों में सदरी पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, आजकल त्योहारों पर भी सजने-संवरने का चलन है। तो इस साल खूबसूरत दिखने के लिए, कुर्ते-पायजामे के साथ सदरी पहनें। सुनहरे, चांदी या किसी भी एक रंग के कुर्ते-पायजामे के साथ प्रिंटेड सदरी पहनें।
3. इंडो-वेस्टर्न कुर्ता
अगर आप इस साल रक्षाबंधन पर पूरी तरह से पारंपरिक पोशाक नहीं पहनना चाहतीं, तो इंडो-वेस्टर्न कपड़े चुनें। इस लुक के लिए कोट जैसी गर्दन वाली लंबी जैकेट पहनें।
4. धोती-कुर्ता

इसी क्रम में पुरुषों के फैशन में धोती-कुर्ता ने भी शानदार वापसी की है। आप बाज़ार में उपलब्ध पहले से सिली हुई धोती पहन सकते हैं या फिर पारंपरिक अंदाज़ में धोती बांध सकते हैं।
Raksha Bandhan 2025 Purnima : रक्षाबंधन आज, राखी बांधने का यह समय है सबसे अच्छा समय, देखें यहां
Raksha Bandhan 2025 Purnima : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, सम्मान, रक्षा और पवित्र बंधन का त्योहार है, जिसे हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान भाई बहन को हमेशा उसकी रक्षा करने की वचन देता है।
Raksha Bandhan 2025 Purnima :रक्षाबंधन पर भद्रा और राहु का साया
आज रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में हर साल रक्षाबंधन का पावन पर्व सावन या श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व आज शनिवार, 9 अगस्त 2025 को है। रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। विशेष रूप से भद्राकाल और राहुकाल जैसे अशुभ समय में राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




