टेंशन से मुंह पर बजें हैं बारह? पढ़ें ये Jokes, ठहाके मारके हंसने लगेंगे आप

Summary :

Funny Jokes: पति- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे…

आजकल के तनावभरी जिंदगी में थोड़ा हंसना भी जरुरी है, यहां आपके लिए कुछ चुटकुले दिए गए हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे

पति- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही
तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे

पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं

टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?

सोनू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम

टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं

सोनू- इंसान समझा ही कहां आपने…रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!

लड़का : मैं उस लडकी से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो


लड़की: मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में है

महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं! क्या करूँ?


डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का
मौका दीजिए!

टीचर- गोलू आप कॉलेज क्यों आते हो?

गुड्डू- सर जी, विद्या के लिए

टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?

गुड्डू- क्योंकि, आज विद्या नहीं आई है

चट्टू- आज मैंने पानी को बुद्धू बनाया

बट्टू- अरे, वो कैसे?

चट्टू- आज मैंने पानी गर्म किया

पानी ने सोचा कि मैं नहाऊंगा.. लेकिन, मैं नहीं नहाया

पिंटू: तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?

चिंटू: एक दुकान खोली थी, लेकिन अब जेल में है

पिंटू: ओह! पर ऐसा क्यों?

चिंटू: भाई ने दुकान हथोड़े से खोली थी…

यह जोक्स केवल मनोरंजन के लिए है, इससे किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठोस पहुंचाने के मकसद से नहीं बनाया गया है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।