20+ Best Shayari for Wife: नाराजगी होगी दूर और चेहरे पर आएगी मुस्कान! वाइफ के लिए 20+ सबसे खास Romantic शायरियां

Summary :

इस आर्टिकल में रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए 20 से भी ज्यादा प्यार भरी शायरियां दी गई हैं। ये शायरियां पति को अपनी गलती मानने, माफी मांगने और वाइफ को यह बताने में मदद करेंगी कि वो उनके लिए कितनी खास हैं। इन शायरियों के जरिए पति अपनी पत्नी का दिल जीतकर रिश्ते में फिर से वही प्यार और खुशी ला सकते हैं।

20+ Best Shayari for Wife: शादीशुदा जिंदगी में प्यार के साथ तकरार भी देखने को मिलती है। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर पत्नी का रूठ जाना बहुत आम बात है। अगर आपकी पत्नी भी आपसे नाराज हैं, तो फिक्र मत कीजिए। एक खूबसूरत शायरी आपके रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकती है। यहां पर 20+ शायरी दी गई हैं, इन्हें आप अपनी वाइफ को कहकर अपनी फीलिंग्स बता सकते हैं।

रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए बेस्ट 20+ प्यार भरी शायरी (20+ Best Shayari for Wife)

20+ Best Shayari for Wife
20+ Best Shayari for Wife (Magnific)
  • नाराजगी आपकी जायज है, पर हमारी मोहब्बत भी सच्ची है,
    आप हंसती हैं तो यह दुनिया बहुत अच्छी लगती है।
  • रूठने का हक है आपको, मनाने का फर्ज है मेरा,
    आपकी एक मुस्कान से ही रोशन होता है सवेरा।
  • नाराजगी छोड़ो अब मान भी जाओ,
    अपने इस आशिक पर थोड़ा प्यार लुटाओ।
  • गलती हमारी थी तो सजा भी हमें दो,
    पर यूं खामोश रहकर दिल को तकलीफ न दो।
  • आप बिन यह जिंदगी अधूरी सी लगती है,
    आपकी नाराजगी मुझे बहुत भारी पड़ती है।
  • दिल से कहते हैं हम, अब न करेंगे आपको परेशान,
    आप ही तो हैं हमारी सबसे प्यारी जान।
  • नाराजगी आपकी ज्यादा देर तक अच्छी नहीं लगती,
    आपके बिना यह शाम भी सच्ची नहीं लगती।
  • माना कि हम थोड़े नादान हैं,
    पर आपकी एक हंसी पर हमारी जान कूर्बान है।
20+ Best Shayari for Wife
20+ Best Shayari for Wife (Magnific)
  • नजरें चुराकर यूं न बैठो हमसे,
    हम तो सिर्फ प्यार मांगते हैं तुमसे।
  • चेहरा आपका गुलाब जैसा खिलता रहे,
    हर जन्म में मुझे आपका ही साथ मिलता रहे।
  • हो गई गलती तो माफ कर दो,
    अपने इस छोटे से दिल को साफ कर दो।
  • रूठकर हमसे कहां जाओगी,
    मनाएंगे हम तो तुम फिर मुस्कुराओगी।
  • आपके बिना एक पल भी कटता नहीं,
    दिमाग से आपका चेहरा हटता नहीं।
  • गुस्सा आपका पल भर का है,
    प्यार तो हमारा उम्र भर का है।
  • एक छोटी सी मुस्कान दे दो,
    हमारी इस गलती का जवाब दे दो।
  • आप मुस्कुराती हैं तो फूल खिलते हैं,
    आपसे मिलकर ही तो हमारे दिल मिलते हैं।
  • सांसों में आपकी खुशबू बसती है,
    आप रूठती हैं तो हमारी जान निकलती है।
  • आपके आने से जिंदगी में आई बहार,
    मान जाओ अब, मत करो इतना इंतजार।
  • जब तक आप न मानेंगी, हम मनाते रहेंगे,
    अपनी मोहब्बत का अहसास यूं ही दिलाते रहेंगे।
  • नाराज होकर कहां चैन पाओगी,
    लौटकर तो हमारे पास ही आओगी।
  • आप मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास हैं,
    आप पास नहीं फिर भी दिल के बहुत पास हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।