Breakup से उभरने के लिए 10 आसान टिप्स

1. अपने फैसले पर भरोसा रखें
सबसे पहले खुद से पूछें कि क्या आपका फैसला आपकी भलाई के लिए था? अगर हां, तो उस पर बार-बार शक मत करें। खुद को समझाएं कि किसी को जाने देना कोई हार नहीं है। यह खुद को आजाद करने का तरीका है। आपने कुछ खोया नहीं है, बल्कि खुद को फिर से खुश रहने का एक नया मौका दिया है।
2. खुद को माफ करें
अक्सर रिश्ता टूटने के बाद हम खुद को ही गलत मानने लगते हैं। लेकिन सच तो यह है कि किसी खराब रिश्ते से बाहर निकलना बहुत हिम्मत का काम है। खुद को सजा न दें, बल्कि खुद के साथ प्यार से पेश आएं। आपने जो भी दर्द सहा है, उसे समझें और खुद को माफ कर दें।
3. बदला लेने की बात भूल जाएं

ब्रेकअप के बाद अक्सर मन करता है कि हम इतने सफल हो जाएं कि सामने वाले को हमें छोड़ने का पछतावा हो। लेकिन असली सुधार तब आता है जब आप सिर्फ अपनी भलाई पर ध्यान देते हैं। अपने पुराने साथी को जलाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी सुधारने के लिए आगे बढ़ें।
4. अपना दुख बाहर निकालें
उदास होना कोई कमजोरी नहीं है। दिल टूटा है, तो दर्द तो होगा ही। इसे छिपाने के बजाय मान लें कि आप दुखी हैं। अगर रोने का मन है, तो रो लें। गुस्सा आ रहा है, तो उसे सही तरीके से बाहर निकालें। जब हम अपने अंदर के दुख को बाहर निकालते हैं, तभी मन में अच्छी और नई बातें आ पाती हैं।
5. खुद का ख्याल रखें
इस समय अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अच्छे गाने सुनें, टहलने जाएं, धूप में बैठें, अपनी पसंद का खाना खाएं और अपना मनपसंद टीवी शो देखें। इसके अलावा कसरत करें, मेडिटेशन करें या कुछ नया काम करें। इन छोटे-छोटे कामों से आप धीरे-धीरे फिर से पहले जैसा खुश महसूस करने लगेंगे।
6. खुद पर विश्वास करें

दिल टूटने के बाद हमारा मन हमसे झूठ बोलने लगता है, जैसे, “मैं अच्छा नहीं हूं” या “मुझे कोई प्यार नहीं कर सकता।” इन बातों को सच मत मानिए। खुद को याद दिलाएं कि आप बहुत कीमती हैं और हर अच्छी चीज पाने के हकदार हैं। अपने आत्मविश्वास को फिर से मजबूत बनाएं।
7. अपने आने वाले कल को संवारें
कभी-कभी लगता है कि उस इंसान के बिना जिंदगी खत्म हो गई है। लेकिन आप अपना भविष्य फिर से संवार सकते हैं। सोचिए कि आप कैसी जिंदगी जीना चाहते हैं? उसे एक डायरी में लिखें और अपना लक्ष्य पाने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें शुरू कर दें।
8. अपने सपनों के लिए मेहनत करें
कुछ नया सीखें, नए लोगों से मिलें, अपने पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएं और जिंदगी के नए लक्ष्य बनाएं। आप अपना भविष्य सुधारने में जितना ज्यादा मन लगाएंगे, आपकी खोई हुई खुशी और चमक उतनी ही जल्दी वापस आ जाएगी।
9. खुद में बदलाव आने दें
दर्द इंसान को बदल देता है। हम पहले जैसे नहीं रहते, लेकिन यह कोई बुरी बात नहीं है। कई बार ये बदलाव हमें ज्यादा मजबूत, समझदार और अच्छा इंसान बनाते हैं। इसलिए खुद को पुराने रूप में बांध कर मत रखिए, बल्कि बदलाव को खुशी से अपनाएं।



Download Android App
Download iOS App




