रात को सोने से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 4 सवाल

1. आज आपका दिन कैसा रहा?
यह बहुत ही सिंपल सा सवाल है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है। जब आप अपने पार्टनर से उनके दिन के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि आप उनकी केयर करते हैं। हो सकता है ऑफिस में उनका दिन अच्छा न रहा हो या वो किसी बात से परेशान हों। आपके इस एक सवाल से उन्हें अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा, इससे उनका तनाव कम तो कम होगा ही, साथ में वे आपके साथ अच्छा महसूस करेंगे।
2. क्या कल किसी काम में आपको मेरी मदद चाहिए?
एक अच्छे रिश्ते की नींव एक-दूसरे का साथ देने पर टिकी होती है। यह सवाल पूछने से पार्टनर को लगता है कि आप हर सुख-दुख और काम में उनके साथ हैं। अगर आप दिनभर में उनकी छोटी सी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे तो उन्हें इससे खुशी मिलेगी और वे खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे।
3. क्या आप किसी बात को लेकर परेशान हैं?
कई बार पार्टनर किसी बात को लेकर परेशान होते हैं, लेकिन वो सामने से कुछ नहीं कहते ताकि आपको चिंता न हो। अकेले में जब आप उनसे इस बारे में पूछेंगे, तो वो आपको खुलकर अपनी परेशानी बता पाएंगे। चाहे परेशानी घर की हो, काम की हो या आप दोनों के बीच की किसी गलतफहमी की, सोने से पहले उसे सुलझा लेने से मन हल्का हो जाता है और नींद भी अच्छी आती है।


Download Android App
Download iOS App




