ये आर्टिकल बताता है कि सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की हर बात शेयर नहीं करनी चाहिए। आजकल लोग अपनी शादी की सालगिरह या छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करते हैं, जिसे देखकर लगता है कि परफेक्ट रिश्ता वही है। लेकिन सच तो यह है कि रिश्ते की मजबूती ऑनलाइन पोस्ट से तय नहीं होती। यही वजह है कि कई लोग अपने रिश्ते को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। इस लेख में ऐसी 5 बातें बताई गई हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर कभी शेयर नहीं करना चाहिए।
Relationship Privacy Tips for Social Media (AI Generated)
Relationship Privacy Tips for Social Media: आजकल के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जब भी हम इंस्टाग्राम या कोई दूसरा ऐप खोलते हैं, तो कोई अपनी शादी की सालगिरह मनाता दिखता है तो कोई पार्टनर के साथ वकेशन मनाता दिखता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि अच्छे रिश्ते की पहचान यही है। लेकिन असल में किसी रिश्ते की मजबूती को सोशल मीडिया की पोस्ट से नहीं देखा जा सकता है। इसी वजह से कई जोड़े अपने रिश्ते को इंटरनेट की दुनिया से दूर रखते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ का हर मोमेंट नहीं डालना चाहिए। यहां पर ऐसी 5 चीजें बताई गई हैं, जो सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना चाहिए।
रिश्ते की इन 5 बातों को इंटरनेट से रखना चाहिए दूर
Relationship Privacy Tips for Social Media (Magnific)
1. झगड़े
आपस में बहस होना आम बात है। लेकिन इसे कभी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। कई लोग लड़ाई के बाद उदास स्टेटस लगा देते हैं या ऐसे गाने लगाते हैं जिससे लोग रिश्ते के बारे में अनुमान लगाने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर पार्टनर से अनबन हुई है, तो सोशल मीडिया पर लिखने के बजाय आमने-सामने बैठकर बात करें।
2. कपल गोल्स
जो जोड़े असल जिंदगी में खुश रहते हैं, उन्हें पूरी दुनिया को यह बताने की जरूरत नहीं होती कि वे कितने खुश हैं। इसलिए अच्छे रिश्ते के लिए रोज तस्वीरें, सालगिरह का समय गिनना या ऐसी कोई पोस्ट शेयर न करें। इसकी बजाय आप खूबसूरत पलों को जिएं और अपनी यादों में रखें।
3. कीमती तोहफे
कई लोग सोशल मीडिया पर पार्टनर द्वारा दिए गए महंगे तोहफ़ों की तस्वीर डाल देते हैं। इसके बाद बहुत से लोगों को लगता है कि प्यार का मतलब महंगे उपहार, बड़े होटल का खाना या घूमने जाना है। लेकिन ऐसा नहीं है, खुश रहने वाले जोड़े इन चीजों को शेयर नहीं करते और खास पलों को असली जिंदगी में महसूस करते हैं।
4. छोटे-छोटे पल
कई लोग पार्टनर की छोटी-सी कोशिश और खास पलों को इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं। हालांकि, असल में खुश रहने वाले जोड़े अक्सर ऐसी निजी बातों को अपने तक ही सीमित रखते हैं। साथ ही उनके लिए रिश्ता लाइक्स और कमेंट्स पर निर्भर नहीं करता, बल्कि उन यादों और भावनाओं पर करता है जो वे एक-दूसरे के साथ बिताते हैं।
5. फ्यूचर प्लानिंग और बड़े फैसले
शादी, परिवार बढ़ाने, नया घर खरीदने या करियर से जुड़े बड़े फैसलों को तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना चाहिए। जब आप अपने प्लान्स को दुनिया के सामने ले आते हैं, तो लोगों की राय, उम्मीदें और नेगेटिव एनर्जी आपके फैसलों पर असर डाल सकती है। इन बातों को छिपाकर रखने से प्लानिंग सफल होती है।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।