Secrets to keep in a Marriage: दोस्तों या रिश्तेदारों से कभी शेयर न करें पार्टनर के ये 5 सीक्रेट्स; वर्ना टूट जाएगा रिश्ते पर से भरोसा

Summary :

शादी के रिश्ते में भरोसा और इज्जत सबसे जरूरी होती है। पति-पत्नी को एक-दूसरे की खास और निजी बातें किसी तीसरे इंसान को नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से पार्टनर का विश्वास टूटता है, उनकी साख को नुकसान पहुंचता है और आपस में दूरियां बढ़ने लगती हैं। नीचे ऐसी 5 बातों के बारे में बताया गया है जिन्हें हमेशा छुपाकर रखना चाहिए।

Secrets to keep in a Marriage: किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होती है एक दूसरे पर भरोसा होना। खासकर पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, भरोसा और सम्मान पर ही टिका होता है। वे आपस में हर दुख-सुख बांटते हैं, और वो राज़ भी बांटते हैं जो उन्होंने कभी किसी को नहीं बताया हो। अगर आपका पार्टनर आपको कोई ऐसी बात बताए, तो उसे दूसरों को बिल्कुल न बताएं। इससे भरोसा टूटता है और रिश्ते में दूरी आ सकती है। यहां ऐसी ही कुछ बातें बताई गई हैं जिन्हें भूलकर भी किसी और से शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि, जब आप अपने पार्टनर की बातें दोस्तों या परिवार वालों को बताते हैं, तो इससे उनका नाम खराब हो सकता है। ऐसा करके आप न चाहते हुए भी अपने ही रिश्ते को नुकसान पहुंचा बैठते हैं।

पार्टनर के ये 5 राज़ हमेशा रखें सीक्रेट

Secrets to keep in a Marriage
Secrets to keep in a Marriage (Magnifc)

1. आर्थिक स्थिति या पैसों से जुड़ी परेशानियां

आपके पार्टनर की कमाई, उन पर कोई कर्ज़ या पैसों से जुड़ी तंगी पूरी तरह से आप दोनों का निजी मामला है। अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के सामने पार्टनर की फाइनेंशियल स्थिति का न तो मजाक उड़ाएं और न ही उसकी चर्चा करें। इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है।

2. उनकी कमजोरियां

हर इंसान अपनी कमजोरी हर किसी को नहीं बताता। अगर आपके पार्टनर ने भरोसे के साथ अपनी कोई कमजोरी आपको बताई है, तो उसे किसी और से न कहें, चाहे वो उनके माता-पिता या भाई-बहन ही क्यों न हों। यह बात सिर्फ आप दोनों के बीच ही रहनी चाहिए।

3. किसी के सामने हुई बेइज्जती

अगर जीवन में कभी किसी बात पर अपमान महसूस हुआ हो, तो इंसान उसे छिपाकर ही रखना चाहता है। अगर आपके पार्टनर ने अपने साथ हुए किसी ऐसी किसी बात के बारे में आपको बताया है, तो उसे गलती से भी किसी तीसरे इंसान को न बताएं।

4. इंटिमेसी से जुड़ी बातें

पति-पत्नी के बीच की निजी बातें पूरी तरह पर्सनल होती हैं। अगर आपको पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं है या उसमें कोई कमी लगती है, तो इसे दोस्तों या घरवालों से शेयर करना बहुत गलत होगा। इससे पार्टनर का भरोसा और सम्मान दोनों कम होती है और रिश्ता टूट भी सकता है।

5. आपस की लड़ाइयां न बताएं

हर पति-पत्नी के बीच बहस और छोटी-मोटे झगड़े होना आम बात है, क्योंकि दो लोगों की सोच अलग हो सकती है। इन बातों को आपस में ही सुलझाना बेहतर होता है। जब घर की लड़ाई बाहर आती है, तो दूसरों की राय से बात सुलझने के बजाय और बिगड़ जाती है। अगर परिवार वाले पूछें भी, तो भी सारी बातें बताने से बचें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।