Skin Care Tips: ग्लिसरीन में मिला लें ये 2 चीजें, स्किन हो जाएगी Buttery Soft

Summary :

Skin Care Tips: ठंड में स्किन को सॉफ्ट रखने के कुछ आसान और असरदार उपाय।

सर्दियों में त्वचा को मुलायम और नर्म बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन के साथ कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बहुत फायदा होता है। जानिए ठंड में स्किन को सॉफ्ट रखने के कुछ आसान और असरदार उपाय

ग्लिसरीन और गुलाब जल

ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर लगाने से नमी बनी रहती है और त्वचा को पोषण मिलता है, जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है

ग्लिसरीन और नींबू का रस

नींबू के रस और ग्लिसरीन को मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और निखार भी बना रहता है

इसको रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा में गहराई तक नमी पहुंचाता है, जिससे सर्दियों में त्वचा फटती नहीं है

इस नुस्खे को हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करने से सर्दियों में आपकी त्वचा लंबे समय तक मुलायम और कोमल बनी रहती है

ग्लिसरीन और गुलाब जल फटे हुए हाथों और पैरों को ठीक करने में मदद करता है, और इन्हें नरम और मुलायम बनाता है

नियमित रूप से इनका उपयोग करने से त्वचा की चमक और प्राकृतिक निखार बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन ज्यादा खूबसूरत और ताजगी से भरी हुई लगती है

ग्लिसरीन और गुलाब जल त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करता है और इसे टाइट बनाता है। इससे एजिंग के निशान कम हो सकते हैं

यह नुस्खा सभी प्रकार की त्वचा के लिए असरदार है, चाहे आपकी त्वचा सूखी हो या ऑयली, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।