हर कोई जीन्स पहनना पसंद करता है क्योंकि यह बहुत ही आरामदायक और फैशनेबल होती है। साथ ही इसे हर मौके पर आसानी से कैरी किया जा सकता है
जीन्स को धोने के कारण कई बार उसका रंग फीका पड़ जाता है। यह एक आम समस्या है, लेकिन इसे ठीक करने के कुछ तरीके हैं
जीन्स को हमेशा सीधी धूप में न सुखाएं, क्योंकि तेज़ रोशनी से इसका रंग जल्दी फीका पड़ सकता है। इसे छांव में सुखाने की कोशिश करें
यदि संभव हो तो जीन्स को हाथ से धोने का प्रयास करें। अगर आप मशीन से धो रहे हैं तो “जेंटल” मोड पर सेट करें और ब्लीच-फ्री डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
जीन्स को कभी भी गर्म पानी में धोने की गलती न करें। इसे हमेशा ठंडे पानी में ही धोएं, क्योंकि गर्म पानी से जीन्स का रंग जल्दी उड़ सकता है
जीन्स को पलटकर धोने से इसके बाहरी कलर पर कम असर पड़ता है और यह अंदर से पूरी तरह से साफ हो जाती है
जीन्स को बार-बार न धोएं। अगर यह गंदी नहीं है तो उसे खुली हवा में उल्टा करके हवा में सुखा लें
जीन्स को कम धोने से और सही तरीके से रखने से उसके रंग को फीका पड़ने से बचाया जा सकता है
अपनी पसंदीदा जीन्स की लंबी उम्र के लिए इसे सही तरीके से धोने और सुखाने के टिप्स अपनाएं। इससे आपका जीन्स हमेशा नए जैसा बना रहेगा


Download Android App
Download iOS App





