Teachers Day 2026 Wishes in Hindi: टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। बच्चे अपना काफी सारा समय अपने टीचर्स के साथ ही बिताते हैं। एक टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता हमेशा रिस्पेक्ट पर टिका होता है। शिक्षकों के इसी सम्मान में हर साल 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ यानी टीचर्स डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देने का सबसे बेहतरीन अवसर है। अगर आप भी इस शिक्षक दिवस पर अपने अध्यापकों को खास शुभकाना भेजना चाहते हैं, तो यहां पर 20 से भी ज्यादा मैसेजेस, कोट्स और शायरी संदेश दिए गए हैं।
शिक्षक दिवस 2026 की Wishes, Messages और Shayari

- शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आप केवल पढ़ाते नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाते हैं।
- अक्षरों का ज्ञान देने वाले, सही और गलत का भेद बताने वाले हमारे प्यारे शिक्षक को कोटि-कोटि प्रणाम।
- आपके पढ़ाए हर पाठ ने हमारे भविष्य को संवारा है। शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई!
- गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। आपके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
- अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले गुरु को नमन। हैप्पी टीचर्स डे!
- आपने हमेशा हमें सही रास्ते पर चलना सिखाया और मुश्किल समय में हमारा हौसला बढ़ाया। हैप्पी टीचर्स डे!
- माता-पिता जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक हमें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!
- एक अच्छा शिक्षक दीये की तरह होता है जो खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है। हैप्पी टीचर्स डे!

- आपके दिए गए विचार और संस्कार हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
- ज्ञान, धैर्य और दया की मिसाल हमारे प्यारे शिक्षक को शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
- आज हम जो कुछ भी हैं, उसमें आपकी कड़ी मेहनत और आशीर्वाद का सबसे बड़ा हाथ है। हैप्पी टीचर्स डे!
- आपने सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं दिया, बल्कि अच्छे इंसान बनने की सीख भी दी। Happy Teachers Day!
- जब भी हम सही रास्ते से भटके, आपने डांटकर और समझाकर सही दिशा दिखाई। बहुत-बहुत धन्यवाद और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
- आपकी डांट में भी हमारा भला छुपा था और आपकी तारीफ में हमारी सफलता। हैप्पी टीचर्स डे!
- गुरु की कृपा से ही जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना संभव होता है। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- हमारे जीवन को आकार देने और हमारे सपनों को पंख देने के लिए आपका आभार। हैप्पी टीचर्स डे!
- आपकी दी हुई सीख हमेशा हमारे साथ रहेगी। शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई!
- हर विद्यार्थी के जीवन में आपकी उपस्थिति एक वरदान की तरह है। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

- ज्ञान की ज्योति जलाकर हमारे मन का अंधेरा मिटाने वाले गुरुदेव को नमन। हैप्पी टीचर्स डे!
- सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी हम आपकी दी गई सीख कभी नहीं भूलेंगे। हैप्पी टीचर्स डे!
- आप दुनिया के सबसे बेहतरीन शिक्षक हैं। ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रखे। Happy Teachers Day!
- मां-बाप ने हमें जीवन दिया, लेकिन आपने इस जीवन को सुंदर और सार्थक बनाया। हैप्पी टीचर्स डे!
- आपने उंगली पकड़कर सही राह पर चलना सिखाया, आपके इस उपकार को हम कभी भूल नही पाएंगे। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
- जहां कहीं भी हमारी सफलता की बात होती है, वहां आपके द्वारा दी गई शिक्षा सबसे पहले याद आती है। हैप्पी टीचर्स डे!
- गुरु के बिना ज्ञान नही, और ज्ञान के बिना जीवन में कोई सम्मान नही। हैप्पी टीचर्स डे!
- आपने हमें हमेशा एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है। हैप्पी टीचर्स डे!


Download Android App
Download iOS App




