Winter Special: सर्दियों को खास बनाती हैं ये 7 Indian Dishes, जरुर करें Try

Summary :

7 Indian Dishes:आज हम आपको ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे जो सर्दियों को खास बनाती हैं

सर्दियां आते ही लोगों को स्वादिष्ठ खाने की याद आने लगती है

आज हम आपको 7 ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे जो सर्दियों को खास बना सकती हैं

पनीर टिक्का: सर्दियों में गरमागरम पनीर टिक्का का स्वाद अलग ही होता है। इसे तंदूरी मसालों के साथ ग्रिल करें और गर्मागर्म सर्व करें

मटर पुलाव: ताजे हरे मटर और मसालों से बना पुलाव सर्दी में खाने के लिए आदर्श है। इसे दही या रायते के साथ खाएं

सरसों का साग: सरसों का साग गुणों से भरपूर होता है, इसे मक्के की रोटी के साथ खाएं और सर्दियों को और भी खास बनाएं

गरम सूप: सर्दियों में ताजे सब्जियों का गरम सूप पीने से राहत मिलती है। यह शरीर को गर्म रखता है और स्वाद भी शानदार होता है

आलू गोभी की सब्जी: आलू और गोभी का मिश्रण मसालों के साथ पकाकर सर्दी में खाने का मजा ही कुछ और है। रोटी या परांठे के साथ खाएं

गाजर हलवा: सर्दियों में ताजे गाजर से बना हलवा एक बेहतरीन मिठाई है। घी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची से इसे और भी स्वादिष्ट बनाएं

गोंद के लड्डू: ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है, साथ ही ये काफी स्वादिष्ठ भी होता है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।