हमारे देश में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है
ये त्योहार अपने घर में परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया जाता है
ऐसे में अगर आप अपने घर से दूर हैं और अकेले रहते हैं तो इस अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट कर सकते हैं
दिवाली पर अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात करें
बातचीत करके आप खुद को वर्चुअली जोड़ सकते हैं
इसके अलावा, आप अपने पसंदीदा व्यंजन और मिठाइयां बना सकते हैं
जहां भी रह रहे हो उसे अच्छे तरीके से सजाएं. रंगोली बनाएं, कैंडल डेकोरेशन करें, दीपक जलाएं आदि
ऐसा करने से दिवाली की रौनक को आप बढ़ा सकते हैं और आनंद उठा सकते हैं


Download Android App
Download iOS App











