रुखे बालों में जान ले आएंगे ये Hair Mask

Summary :

बदलते मौसम में बालों का ख्याल रखें। जानिए कैसे घर पर ही केले, नारियल तेल, शहद और एलोवेरा से हेयर मास्क बनाकर बालों की ड्राइनेस कम करें।

बदलते मौसम में सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों पर भी असर पड़ता है। इस दौरान कई लोगों को रूखे और डैमेज बालों की शिकायत रहती है

ऐसे में घर में मौजूद चीजों से हेयर मास्क बना सकते हैं, जो ड्राइनेस कम करने और बालों को नरम बनाने में मदद करेंगे

केले और नारियल तेल का पेस्ट: एक केला में 2-3 चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15-20 मिनट तक बालों पर लगाकर शैंपू से धो लें

शहद और दूध का मास्क: ड्राई हेयर के लिए शहद और दूध मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। यह बालों को हाइड्रेट और सॉफ्ट करने में मदद करेगा

एलोवेरा और शहद: ताजा एलोवेरा जेल और शहद को अच्छे से मिलाएं। चाहें तो नारियल तेल भी डाल सकते हैं, जो बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाएगा।

नारियल तेल और एलोवेरा: 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाकर 20-25 मिनट बालों पर लगाएं, फिर धो लें

शहद और अंडा का पेस्ट: 1 चम्मच शहद और 1 अंडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 20-25 मिनट तक बालों पर लगाकर धो लें

इन मास्क का नियमित उपयोग करने से बालों की सेहत बेहतर होगी

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।