वड़ा बनाने की रेसिपी: उड़द दाल और चना दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें
भिगोई हुई दाल को मिक्सी में अच्छे से पीसकर एक चिकना बैटर तैयार करें। इसमें थोड़ा सा पानी डालें
पीसे हुए बैटर में कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, कड़ी पत्ता, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें
बैटर से छोटे-छोटे गोले बना लें और इन गोलों को अपने अंगूठे से बीच में छेद करके वड़ा का आकार दें
गहरे तले वाले पैन में तेल गर्म करें और उसमें वड़े डालकर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें। फिर निकालकर टिशू पेपर पर रखें
सांभर बनाने की रेसिपी: गाजर, आलू, टमाटर, और शिमला मिर्च को छोटे टुकड़ों में काटकर उबालें
एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई, हिंग, सौंफ, और कड़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। फिर उबली हुई सब्जियां डालकर अच्छे से भूनें
अब इसमें सांभर मसाला और नमक डालें, और पानी डालकर उबालें। थोड़ी देर उबालने के बाद दाल (तुअर दाल) और टमाटर का पेस्ट डालकर 10-15 मिनट तक पकने दें
जब सांभर अच्छे से गाढ़ा हो जाए, तो उसे स्वाद अनुसार ताजे धनिये से सजाकर वड़े के साथ परोसें



Download Android App
Download iOS App












