सामग्री: 1 कप चावल, 1/4 कप मूंग दाल, 1 कप मिश्रित सब्जियाँ (गाजर, मटर, आलू, बीन्स), 1/2 टीस्पून हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, 1-2 हरी मिर्च (वैकल्पिक), 1 टेबलस्पून घी या तेल
चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें
गाजर, आलू, मटर, बीन्स को छोटे टुकड़ों में काट लें
एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और कुछ सेकंड के लिए तड़कने दें
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। थोड़ा सा भूनें
कटे हुए सब्जियाँ डालें और कुछ मिनट तक भूनें, ताकि सब्जियाँ हल्की सी पक जाएं
भिगोए हुए चावल और दाल डालें, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें
2-3 कप पानी डालकर इसे एक उबाल आने तक पकने दें। फिर आंच धीमी करके ढककर 15-20 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल और दाल पूरी तरह से पक न जाएं। फिर गरमागरम सर्व करें


Download Android App
Download iOS App












