Winter Tiffin Ideas: सर्दियों में बच्चों को टिफिन में दें ये 7 Healthy चीजें

Summary :

Winter Tiffin Ideas: बच्चों को स्कूल टिफिन में पौष्टिक चीजें देना जरूरी है…

बच्चों को स्कूल टिफिन में हेल्दी और पौष्टिक चीजें देना जरूरी है

यहां 7 हेल्दी चीजें बताई गईं हैं, जिन्हें आप सर्दियों में बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं

पोहा: पोहा फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है। सर्दियों में इसे बना कर बच्चों को लंच बॉक्स में दिया जा सकता है

मूंग दाल चिल्ला: मूंग दाल में प्रोटीन होता है, जो बच्चों के ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। मूंग दाल चिल्ला बच्चों को एक हेल्दी ब्रेकफास्ट या टिफिन में दिया जा सकता है

आलू का पराठा: आलू में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। आलू का पराठा बच्चों के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। आप इसे दही के साथ दे सकते हैं

गोभी पराठा: गोभी में फाइबर और आयरन होते हैं। गोभी पराठा बच्चों के लिए हेल्दी होता है

मेथी पराठा: मेथी में आयरन, कैल्शियम और फाइबर होते हैं। मेथी पराठा बच्चों को प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व देता है

पनीर फ्राइड राइस: पनीर फ्राइड राइस बच्चों को प्रोटीन, कैल्शियम और एनर्जी देता है

अंडा भुर्जी: अंडे हाई प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। अंडा भुर्जी बच्चों के लिए एक हेल्दी और झटपट बनने वाली डिश है, जिसे आप सर्दियों में आसानी से बना सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।