Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने बनाई बढ़त, बांसवाड़ा नगर परिषद में बड़ी जीत की दर्ज

Summary :

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: राजस्थान के निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान अलग-अलग नगर परिषद और नगर पालिकाओं से लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं। अलवर नगर निगम से लेकर सीकर, जैसलमेर, पोखरण, चौमूं, टोंक, जोधपुर और खाजूवाला तक कई वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कई सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE   वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश कुमार सारवान ने…

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: राजस्थान के निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान अलग-अलग नगर परिषद और नगर पालिकाओं से लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं। अलवर नगर निगम से लेकर सीकर, जैसलमेर, पोखरण, चौमूं, टोंक, जोधपुर और खाजूवाला तक कई वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कई सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE
Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE

 

वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश कुमार सारवान ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय प्रत्याशी गणेश कुमार ने भी बाजी मारी है। वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण साहिवाल लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। वार्ड नंबर 14 को लेकर भी परिणाम सामने आया है, जहां भाजपा प्रत्याशी रामानुज ने जीत दर्ज की है। इससे पहले इसी वार्ड से भारत कुमार जांगिड़ के आगे चलने की जानकारी सामने आई थी।

This Live Blog has Ended

बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों के नतीजे

September 14, 2026 2:42 pm

बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों के नतीजे सामने आ गए है। जहां BJP ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं 4 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है

जयपुर के 150 वॉर्ड में BJP का परचम

September 14, 2026 2:37 pm

जयपुर के 150 वॉर्ड में से बीजेपी ने 103 सीटों पर भारी जीत हासिल की और कांग्रेस ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है। 

जोधपुर नगर निगम पर कांग्रेस और BJP में टाई

September 14, 2026 1:46 pm

जोधपुर नगर निगम पर कांग्रेस और BJP ने टाई कर दिया है और दोनों ने 44-44 वॉर्ड में जीत हासिल की है और अन्य दलों को 11 वार्ड मिले है.

बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस आगे

September 14, 2026 1:42 pm

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे रोचक बने हुए है और बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में से बीजेपी 25 और कांग्रेस 42 पर आगे चल रही है

राजस्थान नगर निकाय के 7712 वार्डों के नतीजे घोषित

September 14, 2026 1:38 pm

राजस्थान नगर निकाय के 7712 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं जिसमें 3181 वार्डों पर BJP ने जीत दर्ज करके परचम लहराया है, 2875 वार्डों पर कांग्रेस और 1656 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.

राजस्थान के निकाय चुनाव 2026 की मतगणना

September 14, 2026 1:38 pm

राजस्थान के निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान अलग-अलग नगर परिषद और नगर पालिकाओं से लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं। अलवर नगर निगम से लेकर सीकर, जैसलमेर, पोखरण, चौमूं, टोंक, जोधपुर और खाजूवाला तक कई वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।