3 महीने के बच्चे को पुल पर छोड़कर पति-पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, एक का शव मिला

Summary :

Barwani Couple Suicide: मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक बेहदी ही चिंताजनक और हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने अपने तीन महीने का बच्चा पुल पर छोड़ दिया और खुद 100 फीट नीचे नर्मदा नदी में छलांग लगा ली। पत्नी का शव मंगलवार सुबह नदी से बरामद किया गया। हैरानी की बात है दंपत्ति ने अपने तीन महीने के बच्चे को छोड़कर आत्महत्या क्यों की। आखिर उनके जीवन में ऐसी कौन सी परेशानी चल रही थी। Barwani Couple Suicide: रात में लगाई छलांग मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर छोटी कसरावद स्थित…

Barwani Couple Suicide: मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक बेहदी ही चिंताजनक और हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने अपने तीन महीने का बच्चा पुल पर छोड़ दिया और खुद 100 फीट नीचे नर्मदा नदी में छलांग लगा ली। पत्नी का शव मंगलवार सुबह नदी से बरामद किया गया। हैरानी की बात है दंपत्ति ने अपने तीन महीने के बच्चे को छोड़कर आत्महत्या क्यों की। आखिर उनके जीवन में ऐसी कौन सी परेशानी चल रही थी।

Barwani Couple Suicide: रात में लगाई छलांग

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर छोटी कसरावद स्थित नर्मदा नदी के पुल से सोमवार रात एक युवक और युवती ने अपने तीन महीने के बच्चे को पुल पर ही छोड़ दिया और कूद गए। बड़वानी कोतवाली प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि छोटी कसरावद स्थित नर्मदा नदी ( Narmada River)के पुल पर तीन महीने का एक बच्चा मिला है। उसे बड़वानी जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Barwani Couple Suicide
Barwani Couple Suicide

बच्चा स्वस्थ है 

उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों और फिल्टर प्लांट पर काम कर रहे कर्मचारियों को बताया कि रात करीब 8:00 बजे एक युवक और युवती बच्चे को पुल पर छोड़कर नर्मदा नदी में कूद गए। वहां मासूम को रोता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पति की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पति-पत्नी हैं या नहीं।

Barwani Couple Suicide
Barwani Couple Suicide

जिला अस्पताल बड़वानी के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश ने बताया कि फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। धार जिले की कुक्षी पुलिस ने एक फोटो जारी कर बताया है कि संभवत: इस युवक ने अपनी पत्नी के साथ नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगा दी है।

ये भी पढ़ें- मयूर के प्यार में शाजिया बनी शारदा, महादेव के सामने लिए सात फेरे

Neha Singh