मयूर के प्यार में शाजिया बनी शारदा, महादेव के सामने लिए सात फेरे

Summary :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मुस्लिम युवती द्वारा स्वेच्छा से इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। युवती साजिया खान ने न केवल धर्म परिवर्तन किया, बल्कि अपने प्रेमी मयूर से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह भी किया। धर्म परिवर्तन के बाद साजिया ने अपना नया नाम शारदा रख लिया है। दोनों खंडवा जिले की भीकनगांव तहसील के चिल्टिया गांव के रहने वाले हैं। Madhya Pradesh: महादेव के सामने लिए सात फेरे बताया गया कि साजिया और मयूर कई वर्षों से एक-दूसरे को पसंद करते थे और विवाह करना चाहते थे,…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मुस्लिम युवती द्वारा स्वेच्छा से इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। युवती साजिया खान ने न केवल धर्म परिवर्तन किया, बल्कि अपने प्रेमी मयूर से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह भी किया। धर्म परिवर्तन के बाद साजिया ने अपना नया नाम शारदा रख लिया है। दोनों खंडवा जिले की भीकनगांव तहसील के चिल्टिया गांव के रहने वाले हैं।

Madhya Pradesh: महादेव के सामने लिए सात फेरे

बताया गया कि साजिया और मयूर कई वर्षों से एक-दूसरे को पसंद करते थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन धर्म की दीवार उनके रास्ते में आ रही थी। आखिरकार साजिया ने अपने निर्णय से इस दीवार को तोड़ते हुए महादेवगढ़ मंदिर में पहुंचकर प्रायश्चित अनुष्ठान किया और सनातन धर्म अपना लिया। मंदिर के पुजारी द्वारा विधिपूर्वक दोनों का विवाह कराया गया, जिसमें अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए गए।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Shazia ने बताया क्यों अपनाया सनातन धर्म

धर्म परिवर्तन और विवाह के बाद शारदा ने कहा कि उसे बचपन से ही सनातन धर्म में गहरी रुचि रही है। वह हमेशा हिंदू धर्म की शिक्षाओं, विशेषकर महिलाओं को देवी समान सम्मान दिए जाने की परंपरा से प्रभावित रही हैं। शारदा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय उसने अपनी मर्जी से, बिना किसी दबाव या डर के लिया है।

Mahadebgadh Mandir
Mahadebgadh Mandir

महादेवगढ़ मंदिर में हो रही घर वापसी

मयूर ने बताया कि उन्हें यूट्यूब के माध्यम से महादेवगढ़ मंदिर के बारे में जानकारी मिली थी और यहीं पर आकर उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। उसने कहा कि शारदा को हिंदू धर्म की बातें जानकर बहुत अच्छा लगता था और वह हमेशा कहती थी कि इस धर्म में महिलाओं को विशेष सम्मान मिलता है। बता दें कि बीते कुछ समय से महादेवगढ़ मंदिर  (Mahadebgadh Mandir)  “घर वापसी” का केंद्र बनता जा रहा है, जहां कई युवक-युवतियां अपनी इच्छा से सनातन धर्म को अपना चुके हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म! सुप्रीम कोर्ट ने दिए सभी को पकड़ने के आदेश

Neha Singh