TESLA New Showroom In Delhi: दिल्लीवालों का सपना होगा पूरा, चार्जिंग स्टेशन और TESLA Model Y पेश

Summary :

TESLA New Showroom In Delhi: Elon Musk की कंपनी TESLA की भारतीय बाजार में एंट्री हो गई है। अब एक के बाद एक शोरूम भारत में खोले गए है। बता दें कि एक महीने के अंदर ही दिल्ली में एयरोसिटी के वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया। बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक स्थित, एयरोसिटी में शानदार शोरूम का उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे किया गया है। यहां मॉडल वाई EV SUV की जानकारी ले सकते है, कार को खरीदने और चार्जिंग विकल्पों की जानकारी भी ले सकते है। बता…

TESLA New Showroom In Delhi: Elon Musk की कंपनी TESLA की भारतीय बाजार में एंट्री हो गई है। अब एक के बाद एक शोरूम भारत में खोले गए है। बता दें कि एक महीने के अंदर ही दिल्ली में एयरोसिटी के वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया। बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक स्थित, एयरोसिटी में शानदार शोरूम का उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे किया गया है।

यहां मॉडल वाई EV SUV की जानकारी ले सकते है, कार को खरीदने और चार्जिंग विकल्पों की जानकारी भी ले सकते है। बता दें कि दिल्ली में शोरूम खुलने से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों TESLA की कार खरीदने का मौका मिल सकता है।

मुंबई में पहला शोरूम

TESLA की भारत में आधिकारिक एंट्री के बाद पहला शोरूम 15 जुलाई को मुंबई बांद्रा कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी में खोला गया था। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। बता दें कि कंपनी को महाराष्ट्र के CM ने राज्य में अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था।

TESLA Model Y Range

TESLA Model Y को 60KWH और 75KWH बैटरी विकल्प के साथ पेश किया गया है। बता दें कि 60KWH बैटरी विकल्प में कार लगभग 500KM की रेंज देगी और Long रेंज RWD वेरिएंट में 622 KM की रेंज मिलेगी। जानकारी साझा करने के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि TESLA Model Y RWD वेरिएंट सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और Long रेंज RWD वेरिएंट सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। अधिकतम स्पीड की बात करें तो दोनों वेरिएंट में 201 किमी प्रति घंटा की स्पीड दी गई है।

Tesla Charging Stations

दिल्ली में पहला शोरूम खोलने के साथ ही सुपर फास्ट चार्जिंग स्टेशन की सुविधा दी गई है। मुंबई के साथ ही दिल्ली में भी चार सुपर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए गए है। बता दें कि TESLA के सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन में सिर्फ 14 मिनट में कार को चार्ज करने पर 300KM की रेंज मिल सकती है। यह सुपरफास्ट चार्जर तेजी से कार को चार्ज करने में सक्षम है।

TESLA New Showroom In Delhi
TESLA New Showroom In Delhi

TESLA New Showroom In Delhi

TESLA ने दिल्ली में शोरूम का उद्घाटन किया बताया जा रहा है कि कंपनी ने 9 साल के लिए यह शोरूम लीज पर लिया गया है और इस शोरूम का महीने का किराया लगभग 17.22 लाख रुपये है और हर तीन साल बाद 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया जाएगा।

ALSO READ: Volkswagen Touareg Discontinued, जानें 24 साल बाद क्यों बंद हो रही ये कार?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।