Share Market Highlights Today 11 Aug: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty बढ़त के साथ बंद

Share Market Highlights Today 11 Aug

Share Market Highlights Today 11 Aug: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज शेयर बाजार FII की खरीदारी के बीच लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बता दें कि खबर लिखते समय तक Sensex 746.29 अंक और 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,604.08 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 221.75 अंक और 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,585.05 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी और जुलाई के मजबूत म्यूचुअल फंड प्रवाह आंकड़ों के बीच Index में भारी खरीदारी देखी गई।

Share Market Highlights Today 11 Aug
Share Market Highlights Today 11 Aug

Share Market Highlights Today 11 Aug: Top Gainers Today

भारतीय शेयर बाजार में उछाल के साथ ही टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, ट्रेंट, SBI, L &T, महिंद्रा एंड महिंद्रा, Axix बैंक, सन फार्मा, HDFC बैंक, HCL टेक और KOTAK बैंक टॉप गेनर्स रहे। वहीं भारती एयरटेल, BEL और ICICI बैंक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Highlights Today 11 Aug
Share Market Highlights Today 11 Aug

Nifty Fin Services में बढ़त

Nifty Fin Services 238 अंक और 0.91 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 505 अंक और 0.92 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 249 अंक और 1 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 146 अंक और 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं व्यापक बाजार में भी निफ्टी नेक्स्ट 50 769 अंक और 1.17 प्रतिशत उछाल दर्ज किया गया, निफ्टी 100 238 अंक और 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Share Market Highlights Today 11 Aug
Share Market Highlights Today 11 Aug

Nifty Small-Mid Cap Index Today

भारतीय बाजार में बढ़त के साथ ही Nifty Small Cap 100 476 अंक और 0.85 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। Nifty Small Cap में बढ़त के साथ ही निफ्टी स्मॉल कैप 100 में 63 अंक और 0.36 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसी बढ़त के साथ Nifty Small Cap Index और Nifty Mid Cap Index बंद हुए है।

ALSO READ: Gold Rate Today 11 August: आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।