मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पुलिसकर्मी ने 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिसकर्मी ने पीड़िता को अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी का एक अन्य साथी पुलिसकर्मी 4 साल के बेटे के साथ बाहर पहरा देता रहा। इसके बाद पीड़िता ने कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी के बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जुलाई की शाम को धार में पदस्थ SAF कांस्टेबल संतोष सेन ने नाबालिग को फ़ोन कॉल किया और अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी के बहाने लाल परेड मैदान बुलाया। शाम को करीब 6:30 बजे जब नाबालिग बुलाई गई जगह पर पहुंची, तो वहां संतोष सेन और उनके साथी ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र राजपूत कार लेकर खड़े थे। कार में जितेंद्र का 3-4 साल का बेटा भी था।
आरोपी दुष्कर्म करता रहा, साथी पहरा देते रहा
आरोपी कांस्टेबल ने नाबालिग को बर्थडे पार्टी का झांसा देकर एमपी नगर स्थित एक मकान में ले गया। वहां ले जाकर आरोपी संतोष सेन ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का साथी जितेंद्र अपने 3-4 साल के बेटे के साथ मकान के बाहर खड़े होकर पहरा देता रहा और आने-जाने वालों पर नजर रखे रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद संतोष ने पीड़िता को करब 8 बजे शाही दरबार के पास छोड़ा और खुद भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के फ़ोन से अपने परिजनों को कॉल किया और सारी सूचना दी।
आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पीड़िता के फ़ोन कॉल के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे लेकर थाने गए, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मामले में पहले भोपाल के कमला नगर पुलिस स्टेशन में ज़ीरो FIR दर्ज की गई, जिसे बाद इसे जहांगीराबाद थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




