Haridwar Sawan Yatra Tips: सावन में शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, हरिद्वार जाने से पहले नोट करें ये जरूरी बातें और ट्रैवल टिप्स

Summary :

जुलाई के आखिरी दिनों में सावन का महीना शुरू होने वाला है और इसी के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा भी आरंभ हो जाएगी। शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा, जब शिवभक्त हरिद्वार व ब्रजघाट से लाए गए कांवड़ के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

जुलाई के आखिरी दिनों में सावन की शुरुआत होने वाली है और इसी दौरान कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लाने की तैयारी में जुट गए हैं। 11 अगस्त को शिव पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सभी भक्त अपने कांवड़ को लेकर हरिद्वार के लिए निकल पड़ेंगे। अमरोहा व आसपास क्षेत्रों के शिवभक्त हर साल सावन माह में ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिवरात्रि के दिन भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करते हैं। इस साल 11 अगस्त को शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। 30 जुलाई से सावन कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार है।

कांवड़ यात्रा पर जानें से अपनाएं ये टिप्स

यात्रा की तैयारी कैसे करें

 Kanwar Yatra Haridwar
Kanwar Yatra Haridwar (Source: Social Media)
  • सावन के महीने में गर्मी और उमस बढ़ जाती है, इसलिए सूती और हल्के कपड़े ही पहनकर जाएं।
  • यात्रा में जाते समय अपने साथ दवाई, टॉर्च, वाटरप्रूफ बैग, रेनकोट या छाता और पावर बैंक जरूर रखें।
  • अपने साथ आधार कार्ड या सरकारी आईडी जरूर रखें भीड़-भाड़ में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
  • सावन के समय हरिद्वार में काफी ज्यादा भीड़ हो सकती है, इसलिए होटल या रहने की व्यवस्था पहले कर लें।
  • यात्रा के समय हल्का और ताजा खाना ही खाएं बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से तबियत ख़राब हो सकती है।
  • गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए साफ और उबला हुआ पानी या पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ही पीएं।

यहां देखें कुछ जरूरी बातें

 Kanwar Yatra 2026
Kanwar Yatra 2026 (Source: Social Media)
  • सावन के समय हरिद्वार में गंगा जी का बहाव बहुत ज्यादा तेज हो जाता है, इसलिए नहाते समय हमेशा जंजीर को पकड़कर रखें।
  • अगर आप कांवड़ लेकर आ रहे हैं, तो उसे साफ़ करके उसमें गंगाजल भरें और उसे जमीन पर भूलकर भी न रखें।
  • पैदल यात्रा करते समय स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कही गई बातों का पालन जरूर करें।
  • अगर आप कांवड़ यात्रा पैदल करना चाहते हैं, तो इससे पहले कुछ दिन थोड़ा बहुत टहलने की आदत डालें।
  • अपने पास बैंडेज, दर्द निवारक स्प्रे, मूवरैश क्रीम और कॉटन जैसी चीजें रखें।

Also Read: Sawan me Famous Shiv Mandir: सावन में करें महादेव के इन 4 Famous Temples के दर्शन, मिलेगी मोक्ष और शांति

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।