Sawan me Famous Shiv Mandir: सावन में करें महादेव के इन 4 Famous Temples के दर्शन, मिलेगी मोक्ष और शांति

Summary :

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान भारत के कई प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन करना विशेष फलदायी होता है। यहाँ सावन में दर्शन के लिए कुछ प्रमुख मंदिर बताए गए हैं

सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दौरान ज्यादातर लोग भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से आराधना करते हैं। सावन के महीने में भारत के कई ऐसे मंदिर हैं, जहां दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। जैसे काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, केदारनाथ, बैद्यनाथ धाम और सोमनाथ आदि। माना जाता है कि अगर आप भी इस सावन धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में ऐसे कई प्राचीन और फेमस शिव मंदिर हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, भारत के कुछ ऐसे फेमस मंदिरों के बारे में जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

सावन में घूमने के लिए भारत के बेस्ट टेम्पल

1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

Sawan me Famous Shiv Mandir
Sawan me Famous Shiv Mandir (Source: Social Media)

काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। जब लोग अपने जीवन में बहुत कठिन समय से गुजरते हैं, तो वो बनारस जरूरी जाते हैं। ऐसे में अगर बात करें, सावन कि तो इस महीने में आप बनारस का एक अद्भुत नजारा देख्नेगे। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति का यहां अंतिम संस्कार होता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना गया है। सावन के महीने में काशी में शिव जी के दर्शन बड़े ही भाग्य से मिलते है। यहां आप शिव मंदिरों की सजावट, श्रद्धालुओं की भीड़ और गंगा आरती का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

2. केदारनाथ (उत्तराखंड)

 sawan me ghumne ke liye best
sawan me ghumne ke liye best (Source: Social Media)

सावन के समय केदारनाथ का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। इस दौरान भगवान शिव को फूलों से सजाया जाता है। सावन में यह मंदिर बर्फबारी और हरियाली के बीच में बिल्कुल स्वर्ग जैसा नजर आता है। जब आप जुलाई और अगस्त के महीने में यहां घूमने के लिए जायेंगे, तब आपको यहां सजावट के साथ-साथ मंदिर के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे। सावन के समय यहां का प्राकृतिक नजारा अपने चरम पर होता है और बाबा केदार के दर्शन के लिए सभी लोग वहां पहुंचते हैं।

3. महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

 Famous Shiv in India
Famous Shiv in India (Source: Social Media)

सावन के महीने में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करना बेहद शुभ काम माना जाता है। माना जाता है कि अगर आप इस दौरान भगवान शिव के दर्शन करते हैं, तो आपके जीवन से दरिद्रता दूर हो जाती है। इस मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। ये मंद‍िर श्रद्धालुओं के लिए बहुत महत्व रखता है। कहा जाता ह‍ै क‍ि यहां पर दर्शन करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति म‍िल जाती है। साथ ही बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

4. नीलकंठ महादेव मंद‍िर

Sawan me Famous Shiv Mandir
Sawan me Famous Shiv Mandir (Source: Social Media)

अगर आप भी सावन में किसी पास के मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश में स्थित ये नीलकंठ महादेव मंद‍िर श‍िव भक्‍तों के ल‍िए सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान श‍िव ने व‍िष पिया था तब उनका गला नीला पड़ गया था। तभी से महादेव का नाम नीलकंठ पड़ गया था। सावन के महीने में यहां भक्‍तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Also Read: Hill Stations Near Bangalore: बेंगलुरु के शोर-शराबे से हैं परेशान? वीकेंड पर एक्सप्लोर करें ये 3 खूबसूरत हिल स्टेशन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।