Bhopal News: फार्मा फैक्ट्री में Chlorine Gas रिसाव से हडकंप, जानें क्या है पूरा मामला?

Summary :

Bhopal News: भोपाल के जेके रोड पर स्थित आदिश फार्मा नामक दवा फैक्ट्री में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे Chlorine Gas का रिसाव से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी एजेंसियों ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं सौभाग्य से इस गैस रिसाव की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।…

Bhopal News: भोपाल के जेके रोड पर स्थित आदिश फार्मा नामक दवा फैक्ट्री में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे Chlorine Gas का रिसाव से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी एजेंसियों ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

सौभाग्य से इस गैस रिसाव की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आसपास के निवासियों या फैक्ट्री में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं मिली है। यह प्रशासन और राहत दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का ही नतीजा रहा।

Bhopal

Bhopal News

गैस रिसाव का कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में मौजूद क्लोरीन वेस्ट (अपशिष्ट) से क्लोरीन टैबलेट बनाई जाती हैं। बताया जा रहा है कि वेस्ट केमिकल में किसी कारणवश आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए जब लोगों ने उस पर पानी डाला, तो उससे रासायनिक प्रतिक्रिया हुई और क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया।

ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा

राहत दलों ने पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। गैस फैलाव की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को तुरंत खाली कराया गया और स्थिति को नियंत्रण में किया गया।
अब स्थिति सामान्य है और फैक्ट्री में चल रहे सभी ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। मौके पर प्रशासनिक निगरानी अभी भी बनी हुई है ताकि किसी भी तरह की दोबारा घटना न हो।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।